Chandrayaan 3 Moon Landing: चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग में अब लगभग एक घंटे से भी कम का समय बाकी है। ISRO के मुताबिक तय समय पर ही पूरा होगा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का इसरो के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर दिखाया जायेगा। डीडी पर 5:20 बजे से सीधा प्रसारण शुरू होगा। जम्मू-कश्मीर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए लोगों ने श्रीनगर के हजरतबल दरगाह में नमाज अदा की है। इसरो ने चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने के लिए आज शाम 06.04 बजे करने की योजना बनाई है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले आईये जानते हैं कि कहां किस समय Chandrayaan 3 की लैंडिंग को लाइव देखा जा सकेगा।
न्यूयॉर्क (ईडीटी): सुबह 8:34 बजे
लॉस एंजिल्स (पीडीटी): सुबह 5:34 बजे
लंदन (BST): दोपहर 1:34 बजे
नई दिल्ली (IST): शाम 6:04 बजे
टोक्यो (जेएसटी): रात 9:34 बजे
सिडनी (एईएसटी): रात 10:34 बजे
चंद्रयान-3 मिशन को लेकर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। क्योंकि, देश के आजाद होने के बाद से इंजीनियरिंग तकनीक पर जोर दिया गया है। मैं चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं। वहीं, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह इसरो का एक बड़ा मिशन है। हमें अपने इंजीनियरों और वैज्ञानिकों पर बहुत ही ज्यादा गर्व है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने वैज्ञानिकों और टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने कहा – हमें अपने वैज्ञानिकों और विरासत पर गर्व है