Maruti Alto CNG: देश मे पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमत के कारण लोग इलेक्ट्रिक और सीएनजी गाड़ियों की ओर शिफ्ट हो गए हैं। लोग इलेक्ट्रिक और सीएनजी गाड़ियों को खरीदना अब ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अगर बात आती है सीएनजी गाड़ियों की तो मारुति सुजुकी इसमें सबसे आगे हैं। मारुति देश की सबसे बड़ी सीएनजी कार निर्माता कंपनी है।
समय-समय पर इसके द्वारा अपनी कारों के सीएनजी मॉडल को लॉन्च किया जाता हैं। इसी कंपनी की अल्टो 800 देश की बेहतरीन और पसंदीदा करो में गिनी जाती है। जब यह पहली बार लांच हुई थी तो देश की बेस्ट सेलिंग कार बनी थी।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
यह भी पढ़ें:-पेट्रोल से तोड़े नाता, अब सिर्फ 18 हजार के खर्चे में आएगी Honda Activa Electric
हाली के महीनों में भी यह टॉप फाइव बेस्ट सेलिंग कार के लिस्ट में रही है। मारुति सुजुकी अल्टो को खरीदने के पीछे इसका माइलेज मुख्य कारण है। कम कीमत में इस गाड़ी द्वारा बेहतरीन रेंज मिल जाता है। अब अगर इस दिवाली आप नई ऑल्टो खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यहां आपको सिर्फ ₹100000 में अल्टो उपलब्ध हो जाएगी।
बाजार में अल्टो 800 के सीएनजी वेरिएंट को भी कंपनी ने पेश किया है। यह गाड़ी 1 किलो सीएनजी में 32 किलोमीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। अगर आप इस गाड़ी का सीएनजी मॉडल खरीदते हैं तो इसके लिए 5 से 6 लाख खर्च करने होंगे।
लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आप सिर्फ ₹100000 खर्च करके ही इसे अपने बना सकते हैं। इसे इतने पैसे में खरीदने के लिए आपको कंपनी द्वारा दिए गए फाइनेंस सुविधा लेना होगा। जिसमें आप ₹100000 की डाउन पेमेंट कर बाकी बची राशि को EMI के तौर पर भुगतान कर सकते हैं।
Maruti Alto CNG के स्पेसिफिकेशन्स
मारुति अल्टो 800 सीएनजी के पेट्रोल वेरिएंट में आपको 796 सीसी का इंजन मिल जाता है। यह इंजन 47 बीएचपी का पावर जनरेट करने में सक्षम है। इस गाड़ी में आपको मैनुअल गियरबॉक्स के ही विकल्प मिलते हैं। आप चाहें तो इसे फाइनेंस सुविधा के जरिए खरीद सकते हैं।
इस राशि पर बैंक 9 फ़ीसदी का ब्याज लेती है। इस गाड़ी पर बैंक ₹455553 तक का लोन ऑफर करती है। बाकी बची हुई राशि emi के रूप में भरा जा सकता है। 5 साल तक आपको लगभग ₹9,457 प्रतिमा की राशि भरनी होगी।
इस दौरान आप ₹112000 तक का ब्याज भुगतान करेंगे। अगर अभी भी आप इस बेहतरीन कार को खरीदना चाहते हैं तो नजदीकी डीलरशिप पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।