Maruti Swift 2023: भारत में सबसे सफल कारों के मारुति सुजुकी की कारें शामिल है। इसमें भी मारुति स्विफ्ट का एक अलग क्रेज लोगों में है। मारुति स्विफ्ट को भारत समेत वैश्विक बाजारों में भी सफलता मिली है। लॉन्च के बाद से ही यह कार टॉप सेलिंग के लिस्ट में बनी हुई है।
आज भी इसे भारतीय काफी पसंद करते है। जुलाई 2022 में यह (Maruti Swift) देश में बिकी टॉप-10 कारों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थी। जुलाई महीने में इसकी कुल 17,539 यूनिट की बिक्री हुई थी। मारुति सुजुकी जल्द ही इस कार्नकी चौथी पीढ़ी को लॉन्च करेगी, जिसका इंतजार सबको बेसब्री से है।
यह भी पढ़ें:-सेल में खरीदें TVS Radeon जैसी माइलेज बाइक, देने होंगे सिर्फ 16 हजार
हाल ही में 2023 में लांच होने वाली नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट की तस्वीरें ली हुई है। इसमें इसके लिए उसको साफ तौर पर देखा जा सकता है। स्पाइ शॉट में साफ पता चलता है कि पहले के मुकाबले इसकी बॉडी को थोड़ा मस्कुलर रुप दिया जा रहा है।
इसमें आपको एसयूवी वाला फील आ सकता है। इसमें डीआरएल के साथ आकर्षक पुल्ड बैक हेडलाइट्स दिया जाएगा। नई मारुति स्विफ्ट में पहले के मुकाबले नई ग्रिल और बंपर दिया जा रहा है। इसके फ्रंट लुक में आपको कुछ चेंज देखने को मिल सकते हैं।
नहीं सिर्फ मैं आपको पहले की तरह 15 इंच के देखने को मिल सकते हैं। इन व्हील्स में आपको ब्लैक फिनिश देखने को मिलेगा। नई स्विफ्ट में आपको पहले की तरह डोर हैंडल मिलेंगे। अभी इस कार में पिलर माउंटेड हैंडल मिल रहे हैं। इसके साइड लुक में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है। इसे पहले की तरह ही रखा जाएगा। आपको इसके पीछे की प्रोफाइल देख कर पुराने स्विफ्ट की याद आने वाली है।
इसमें आपको अभी वाला 1.2L K12C DualJet पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा, जो 90 बीएचपी पॉवर और 113 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यह 5 स्पीड मैनुअल या ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। फिलहाल इसके गेर बॉक्स की ऑफिशियल डिटेल सामने नहीं आई है।
हो सकता है कि इसमें आपको मैनुअल के साथ ऑटोमेटिक भी देखने को मिल जाए। इसे 2023 में लांच किया जाएगा जहां की कीमत ₹8 लाख के करीब हो सकती है।