नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश के बलिया से दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला को अपना 10 साल से लापता पति मिल गया। पति को देखकर महिला भावुक होकर रोने लगी। वह पति के पास जाकर बैठ गई। और अपने हाथों से उसके बाल और चेहरे को साफ करने लगी। बता दें कि महिला को 10 साल से लापता उसका पति शुक्रवार दोपहर को जिला अस्पताल के बाहर से मिला महिला का पति रोड पर बैठा हुआ था।
बता दे कि महिला का पति 10 साल पहले नेपाल से बिछड़ गया था। वहीं शुक्रवार को महिला किसी काम से रिक्शे पर सवार होकर जिला अस्पताल आई थी। तभी उसकी नजर सड़क किनारे बैठे एक युवक पर पड़ी युवक के शरीर पर कपड़ा नहीं था। चेहरा और बाल भी बहुत गंदे थे। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था। महिला ने युवक को पहचानते ही पति को दौड़ कर गले लगाया। और उससे लिपट कर रोने लगी महिला का नाम जानकी देवी है। और पति का नाम चंद्र वर्मा है।
पत्नी की माने तो उसका पति मोती चंद वर्मा 10 साल पहले नेपाल में अपना इलाज कराने गया था। जहां से वह कहीं खो गया तब से आज तक जानकी देवी पति की तस्वीर लिए उसे ढूंढती रही थी। जानकी देवी ने आगे बताया कि आज मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। अब मेरी जिंदगी कट जाएगी क्योंकि अब उनके भगवान मिल गए। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया जिसमें देखा जा सकता है। कि महिला अपने पति के साथ सड़क पर बैठी हुई है।
वही मोती चंद्र के ससुर गौरीशंकर ने बताया कि 10 साल पहले वह अपने दामाद को इलाज कराने के लिए नेपाल के दम बाबा के मजार पर ले गए थे वहां काफी भीड़ थी वह अपने दामाद को बैठा कर शौच करने गए थे तभी दिमाग कहीं चला गया और 10 सालों तक नहीं मिला। वह बार-बार नेपाल जाकर तलाश करते रहे मगर नहीं मिला फिर उन्होंने नेपाल में एफ आई आर दर्ज भी लिख कराया था।