Vastu Plant For Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद हर चीज व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालती है। वास्तु में जीवन जीने के सही तरीके के बारे में बताया गया है। वास्तु में पेड़-पौधे से जुड़े भी कुछ खास नियम बताये हैं। कुछ लोग घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई तरह के पौधे लगाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ प्लांट्स घर में लगाने से आपकी तरक्की रुक सकती है। वास्तु की मानें तो कुछ पौधे ऐसे भी हैं, जिन्हें घर में लगाने से धन – धान्य की कमी रुक जाती है। कहा जाता है कि घर में लगाने से दुर्भाग्य आता है। इन पौधे की वजह से घर में लड़ाईयां शुरू हो जाती हैं। वास्तु में कुछ पौधों को बेहद ही अशुभ बताया गया है। तो आईये जानते हैं कि किन – किन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए।
कांटेदार पौधे
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में कभी गुलाब को छोड़कर कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। कांटेदार पौधे घर में तनाव का माहौल बना रहता है। इन पौधों को घर में लगाने से घर सदस्यों के बीच आपसी मतभेद देखने को मिलता है।
खजूर का पेड़
वास्तु के मुताबिक, घर में कभी भी खजूर का पेड़ नही लगाना चाहिए। घर में खजूर का पेड़ लगाने से तनाव का माहौल बना रहता है। इस पौधे को घर में लगाने से सदस्यों पर कर्ज बढ़ता है। इतना ही नहीं परिवार की तरक्की भी रुक जाती है।
इमली का पेड़
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इमली का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मकता आती है। इसे लगाने से घर में हमेशा डर का माहौल बना रहता है। इसलिए, इस पौधे को घर में नहीं लगाने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।