नई दिल्ली- राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब लगभग 100 दिन का ही समय बचा है। ऐसे में राज्य के सभी प्रमुख दलजीत की पुरजोर कोशिश में जुट गए है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी राजस्थान के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला ले चुके हैं। क्या आप की राजस्थान में एंट्री कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है। यह सवाल अलग अलग तरीके के जवाब अभी हम आपको एक एक कर बताते हैं।
आपको बता दें कि चुनावी राज्यों की जनता से कई सवाल पूछे गए एवं सवाल यह रहा कि अरविंद केजरीवाल के राजस्थान की सियासत में कदम रखने से किस पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान होने वाला है। कांग्रेस को ज्यादा नुकसान हो सकता है। 41% जनता को ऐसा लगता है कि आप के चुनाव में आने का कांग्रेस पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा वही बड़ी संख्या में लोगों को यह भी लगता है।
कि बीजेपी को नुकसान हो सकता है। 22% लोगों को बीजेपी के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं हिस्सा लेने वाले 22% जनता का यह भी कहना है। कि दोनों ही प्रमुख पार्टियों में होगा। केवल एक ही नहीं इसके अलावा 15% लोगों ने कोई अंदाजा ना होने की बात कही है।
बता दे कि राजस्थान में चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा करने के लिए जनता के बीच में जा रहे हैं। और अपने अलग-अलग मुद्दों को जिगिना कर हम सब जनता को लुभाने का प्रयास करेंगे। लेकिन इस बीच आम आदमी पार्टी की एंट्री को लेकर राजस्थान की जनता ने अलग-अलग तरीके की बात कही।
कुछ लोगों ने कहा कि यहां पर आम आदमी पार्टी कुछ नहीं कर सकती है। तो कुछ लोगों ने कहा कि आम आदमी पार्टी के आने से बीजेपी कांग्रेस को नुकसान होगा दोनों ही पार्टियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। यही नहीं कुछ लोगों ने कहा कि आम आदमी पार्टी का भी राजस्थान में कुछ नहीं कर पाएगी अब देखने वाली बात यह है कि तरीके से चीजें होती है। और किस तरीके से निकल कर सामने आती है।