नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच विवाद लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच कानपुर देहात से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक पति ने मजदूरी करके अपनी पत्नी को कर्ज लेकर पढ़ा लिखया। जब पत्नी की मेडिकल लाइन में सरकारी विभाग में संविदा पर नौकरी लग गई। तो पत्नी ने पति छोड़ दिया और पति के साथ रहना नहीं चाहती और वह पति से तलाक लेना चाहती है।
पति अर्जुन सिंह और पत्नी सविता मौर्य के बीच बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है हालांकि वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती है।
इस ऑडियो में सुना जा सकता है। कि किस तरीके से पति अर्जुन सिंह पत्नी सविता मौर्य को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पति अर्जुन सिंह पत्नी सविता मौर्य के साथ में रहने के लिए कह रहे हैं। दूसरी तरफ कविता मोड की तरफ से कहा जा रहा है। कि भगवान भी नीचे उतर आए तब भी वह बिना शादी के ही रहेगी अब वह अर्जुन के साथ किसी भी हाल में नहीं जाना चाहती है।
साथ ही उन्होंने बातों बातों में अर्जुन को कथित तौर पर धमकाने की भी कोशिश की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक शरीर के कितने टुकड़े होंगे। तुझे मालूम नहीं है। औरतों का असली रूप तूने देखा नहीं, मार दूंगी तुझे, इसी दौरान बातचीत में सविता मौर्य ने पति अर्जुन को कथित तौर पर गालियां भी दी। दोनों के बीच यह बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि रसूलाबाद सीएससी में तैनात श्री अशोक के पद पर सविता मौर्य ने रसूलाबाद थाने में अपने पति अर्जुन सिंह के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ित करने का मुकदमा भी दर्ज करवाया है। शनिवार देर रात दोनों के बीच चली पंचायतों के बाद पुलिस ने पति अर्जुन सिंह को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। अर्जुन सिंह शिवाली थाना क्षेत्र के मैथा रविंद्र पुरम गांव का रहने वाला है। उसकी शादी 2017 में बस्ती जिले की रहने वाली सविता मौर्य के साथ हुई थी। पति अर्जुन का आरोप है कि उसने 6 7 लाख रुपए कर्जा लेकर पत्नी को पढ़ाया और जब वह सी एच ओ बनने के बाद से अलग रहने और दूरियां बनाने लगी।
पति अर्जुन का आरोप है। कि उसकी पत्नी उससे कहती है। कि वह काला है और नाता है। पत्नी कहती है। मेरा स्टेटस ग्रुप से मेल नहीं खाता। पति अर्जुन के मुताबिक अब सविता उसके लायक नहीं उससे तलाक चाहती है। पति के मुताबिक पत्नी की पढ़ाई के लिए उसने करीब 6- 7 लाख का कर्जा लिया था। और उस कर्जे को मजदूरी करके भर रहा है।
पति अर्जुन के आरोप के बाद जब सविता मौर्य का बयान सामने आया तो उसने कैमरे पर कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया लेकिन सविता ने कहा कि मेरे पति ने सिर्फ एक साल की फीस दी है उसने कोई मकान नहीं भेज दिया सविता ने कहा कि वह कुछ कहना चाहते नहीं है। यहां तक कि पढ़ना लिखना भी नहीं जानते फिलहाल ज्योति आलोक के विवाद के बाद कानपुर देहात से सामने आया यह मामला भी चर्चा का विषय बना हुआ है।