Surya Grahan 2022: देशभर में आज यानी 24 अक्टूबर को बड़े ही धूम – धाम के साथ दिवाली का फेस्टिवल मनाया जा रहा है। दिवाली खत्म होने के बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। इस बीच मंगलवार, 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में भी देखा जायेगा। इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के आरंभ होने पर स्नान करके जप करना चाहिए और ग्रहण खत्म होने के बाद दान करें। तो चलिए अब आपको बताते हैं कि ये सप्ताह आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है।
भारत में सूर्य ग्रहण की तारीख और समय (Surya Grahan 2022 India Date &Timings )
भारत में ये सूर्य ग्रहण दिन में 2 बजकर 29 मिनट से शुरू होने वाले है, जो लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक चलेगा। इस बार सूर्यास्त होने के बाद भी ग्रहण होगा। ग्रहण की समाप्ति शाम 6 बजकर 32 मिनट पर होगी।
मेष- मानसिक स्थिति में सुधार होगा। इसके साथ घर में धन – धान्य का भी आगमन बना रहेगा। परिवार में कोई मंगल कार्य भी देखने को मिलेगा। धन खर्च पर ध्यान दें। पूरे सप्ताह शनि मन्त्र का जप आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।
वृष- इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती जायेगी। धन और करियर की स्थिति में भी काफी अधिक सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि दौड़ भाग और व्यस्तता काफी ज्यादा रहेगी। पूरे सप्ताह बृहस्पति मन्त्र का जप करें।
कर्क- काफी दौड़ भाग और व्यस्तता रहेगी। इस राशि के लोग किसी भी निर्णय को लेने में अधिक जल्दबाजी ना करें। परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
सिंह- आपका सालों से रुका हुआ काम बन जायेगा। धन की समस्या दूर होगी, आपको कर्ज से भी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पूरे हफ्ते बृहस्पति देव के मन्त्रों का जप करें।
धनु- करियर में कुछ सुधार के योग बन रहे हैं। पूरे हफ्ते अपनी वाणी और स्वभाव पर ध्यान बनाये रखें। इस हफ्ते आपके रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। शनि मन्त्र का जप करना अनुकूल होगा।