नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रशासन की लापरवाही साफतौर पर देखी जा सकती है। दरअसल, मामला जनकपुरी इलाके का बताया जा रहा है, जहां सड़के के बीच बड़ा सा गड्ढा बन गया। यह एक पॉश इलाका है और यहां से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। गनीमत ये रही कि जब सड़क धंसी तो उस वक्त वहां से कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था। इसलिए बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई। इस गड्ढे को लेकर ट्विटर पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग दिल्ली सरकार पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
इस 13 सेकंड के क्लिप में देखा जा सकता है कि कैसे सड़क के धंसने से रोड के बीच बड़ा सा गड्ढा बन गया है। यह गड्ढा इतना बड़ा है कि इसमें आराम से वाहन समा जाए। वीडियो में आसपास खड़े होकर लोग इस गड्ढे को देखते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल,पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर पहुंची है और सड़क को चारों तरफ से बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है। ताकि, कोई घटना होने से बच सके।
#WATCH | A large portion of road caved in Delhi's Janakpuri area this morning. No injuries were reported. pic.twitter.com/otjQitTJix
— ANI (@ANI) July 5, 2023
जितेंद्र शर्मा के एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा – कल लखनऊ का हाल देख के बुरा लगा होगा, इसलिए आज ये हो गया। नंद कुमार चौधरी ने लिखा – ये है दिल्ली सरकार का लंदन मॉडल। अंकित ठाकुर नाम के एक व्यक्ति ने लिखा – कहने को है ये मेट्रो सिटी। एक और यूजर ने लिखा – अब सर जी आते होंगे और बोलेंगे कि एलपीजी साहब कुछ करने नहीं दे रहे हैं और ये सड़क तो केंद्र के अंदर आता है।