Home Maharashtra औरंगजेब विवाद पर BJP सांसद का खौला खून,...
Maharashtra

औरंगजेब विवाद पर BJP सांसद का खौला खून,हिंदुओं पर हुआ बहुत अत्याचार,कार्रवाई की जाएगी

BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh is furious over Aurangzeb controversy

मुंबई: महाराष्ट्र में औरंगजेब (Aurangzeb) की कब्र हटाने की मांग और फिल्म छावा की रिलीज के बाद से औरंगजेब पर शुरू हुई बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. औरंगजेब विवाद के बीच महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा भड़क गई. हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है. इन सब मामलों के बीच गोंडा में औरंगजेब विवाद पर पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि औरंगजेब की तारीफ करना,उसे महान कहना,यह देश औरंगजेब को स्वीकार नहीं करता.

विचार कर रहा है

औरंगजेब के लिए चाहे कोई भी शब्द इस्तेमाल किया जाए- आक्रमणकारी,आतंकवादी या हमलावर. उसने हिंदुओं पर बहुत अत्याचार किए. सिर्फ हिंदुओं पर ही नहीं बल्कि मुसलमानों पर भी. हिंदू हो या मुसलमान,कोई भी उसे अच्छा शासक नहीं मानता. पूर्व बीजेपी सांसद ने कहा कि जो लोग इस तरह के बयान देते हैं,उनके दिमाग में कहीं न कहीं कुछ छिपा होता है. उस बहाने वे चाहते हैं कि देश का माहौल अच्छा न हो. संभल में नेजा मेला रोके जाने के सवाल पर बृजभूषण ने कहा कि अब प्रशासन इस पर विचार कर रहा है।

श्मशान में होना चाहिए

दूसरी ओर,नागपुर की घटना में बजरंग दल और विहिप के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा,“दंगा भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर ऐसा हुआ है तो सरकार निष्पक्ष तरीके से काम कर रही है।” नागपुर की घटना पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा,“बजरंग दल या विश्व हिंदू परिषद दंगाई,संविधान विरोधी,राष्ट्र विरोधी,मानवता विरोधी हैं। इन लोगों पर आजीवन प्रतिबंध लगना चाहिए। जो लोग संविधान से ऊपर उठकर गीता,कुरान,बाइबिल के अध्यात्म और उदार मानवीय मूल्यों से परे जाते हैं,ऐसी संस्था और ऐसे लोगों को जेल या श्मशान में होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने इस CM से की मुलाकात,फिर हुई दोनों के बीच बात-चीत,सामने है मुद्दों का राज

Verified Source Google Newswww.timesbull.com✓ Trusted
Zohaib Naseem

I am an experienced anchor,producer,and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels,I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have helped me establish a solid reputation in the field of broadcasting and media production.