Home India Big Boss 18: Salman Khan के साथ दिखेंगें...
India

Big Boss 18: Salman Khan के साथ दिखेंगें एक और होस्ट,शो के कंटेस्टेंट्स भी हुए फाइनल,देखिए लिस्ट!

salman khan in bb 18

Big Boss 18: बिग बॉस ओटीटी (Big Boss OTT 3) खत्म हो चुका है और सना मकबूल (Sana Makbul) ने शो की विजेता बन बाजी मार ली है। वहीं,अब दर्शकों को जल्द से जल्द सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर रियलटी शो बिग बॉस 18 (Big Boss 18) का बेसब्री से इन्तजार है। आए दिन शो को लेकर कोई न कोई बड़ा अपडेट सामने आता रहता है। सबसे ज्यादा ख़ुशी बिग बॉस के फैन्स को तब हुई जब सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगें ये खबर कन्फर्म हुई,ऐसे में उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा और वो भाई जान जिन्हें शो की जान भी कहा जाता है। इन्हें देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब हैं।

साथ ही साथ ये भी खबरें आ रही हैं कि सलमान खान के संग एक और होस्ट देखने को मिलने वाले हैं। अब ये कौन से होस्ट हैं ये देखना काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग होने वाला है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि खबरों के अनुसार वो कौन होने वाले हैं।

Salman Khan के संग दिख सकते हैं एक और होस्ट

बिग बॉस 18 की जमकर तैयारियां चल रही हैं सेट का फिर से रिनोवेशन किया जा रहा है। अब इस दौरान एक खबर वायरल हुई है कि सलमान खान के साथ एक और होस्ट देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस में रह चुके कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) हो सकते हैं।

कौन हैं ये न्यू होस्ट अब्दू रोजिक

अगर बिग बॉस 16 (Big Boss 16) देख चुके हैं तो समझ ही गए होंगें कि Abdu एक्स कंटेस्टेंट रह चुके हैं। जिन्होनें अपने फनी और क्यूट से अंदाज से दर्शकों के दिलों में एक अलग ही पहचान बनाई है। अब्दू ने बताया भी है कि बिग बॉस 18 सीजन के उन्होंने अप्रोच किया गया है और बताया है कि वे काफी ज्यादा खुश और एक्ससाइटेड हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह बिग बॉस 16 में उन्होंने शो में धमाल मचाया था। इस बार भी उनका यही अंदाज फैन्स को देखने को मिल सकता है।

अब्दू ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये भी बताया कि इस बार का शो रोमांच और थ्रिल से भरा हुआ हो सकता है। ऐसे में अगर मैं शो का एक पार्ट बनता हूँ तो पूरी कोशिश रहेगी कि दर्शकों के लिए खास चीजों को प्रस्तुत करूँ जो उन्हें और भी ज्यादा पसंद आए।

बिग बॉस 16 में अब्दू शिव ठाकरे के बेस्ट फ्रेंड मानें गए थे और उन्हें सपोर्ट भी करते दिखे थे। इसके अलावा खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में भी उन्हें बतौर गेस्ट बुलाया गया था। जहाँ भी उन्होंने दोस्त शिव ठाकरे के ही सपोर्ट में दिखे थे।

कौन हो सकते हैं बिग बॉस 18 के अपकमिंग कंटेस्टेंट्स?

खबर आ रही है कि दीपिका कक्कड़ के हस्बैंड शोएब अख्तर नजर आ सकते हैं। इनके अलावा अमीषा पटेल,समीरा रेड्डी,हर्षद चोपड़ा,हर्ष बेनीवाल,डॉली चायवाला,दिग्विजय राठी,फैजल शेख,पूजा शर्मा जैसे नाम लिस्ट में तैयार रखे हैं,जो शो का हिस्सा बन सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में शो की स्टार्टिंग हो जाएगी।

 

Verified Source Google Newswww.timesbull.com✓ Trusted