vivo S2: 7 साल बाद vivo S सीरीज की भारत में वापसी
कई दिनों से टेक जगत में खबरे चल रही हैं कि vivo कंपनी इंडिया में अपनी 'S सीरीज' को लेकर आने वाली है। साल 2019 में vivo S1 लॉन्च हुआ था और अब 2026 में vivo S2 आएगा। ब्रांड की ओर से अभी इस अपकमिंग vivo फोन से जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ऑफलाइन मार्केट में रिटेलर्स के साथ vivo S सीरीज के पोस्टर्स और मार्केटिंग मटेरियल शेयर किए जाने शुरू हो गए हैं।
vivo S2: पोस्टर में दिखा कैमरा डिजाइन
vivo S2 के इस पोस्टर में Coming Soon लिखा गया है, जो मोबाइल के कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन दिखा रहा है। यह काफी हद तक vivo X300 FE के हॉरिजॉन्टल कैमरा बार जैसा ही नजर आ रहा है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर लगाए जा सकते हैं। vivo S2 को पोस्टर में कंपनी ने स्टाइल, इनोवेशन और फ्लैगशिप डिजाइन जैसे शब्दों के साथ पेश किया है, जो इसके प्रीमियम होने का संकेत देता है।
vivo S2: संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक रिपोर्ट्स में अंदाजा लगाया गया है कि यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3nm फेब्रिकेशन पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 3.3GHz से 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
डिस्प्ले
vivo S2 को 6.59-इंच तक की स्क्रीन पर लाया जा सकता है, जिस पर 1.5K पिक्सल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिल सकता है। यह मोबाइल पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट स्क्रीन पर पेश होगा, जो OLED पैनल पर बनी होगी। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी दी जा सकती है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए vivo S2 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इस कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर के साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
vivo S2 बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आएगा। चर्चा है कि इसमें 7,000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। तेज चार्जिंग के लिए 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस फोन में वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग भी मिल सकती है।
vivo S2: अनुमानित कीमत
vivo S2 हाई-एंड स्पेक्स वाला प्रीमियम फोन होगा। बीते दिनों एक टिपस्टर ने दावा किया था कि vivo S2 को ₹50,000 की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इस प्राइस रेंज में vivo V70 Elite पहले ही लॉन्च हो चुका है (हालांकि इसकी कीमत बढ़कर ₹58,999 हो चुकी है), और Motorola Edge 70 Max भी इसी बजट में उपलब्ध हुआ है।
निष्कर्ष
vivo S2 भारत में S सीरीज की वापसी करने वाला है। 7,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5, 50MP पेरिस्कोप कैमरा और 80W चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ यह ₹50,000 रेंज का एक मजबूत प्रीमियम विकल्प बन सकता है। फिलहाल यह सब लीक्स और पोस्टर्स पर आधारित है, कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार बाकी है।
टेक और स्मार्टफोन से जुड़ी ऐसी ही ताज़ा जानकारियों के लिए timesbull.com पर बने रहें।
