नई दिल्ली -कुछ फल ऐसे होते हैं जो 12 महीने उपलब्ध होते हैं, जैसे केला, सेब, अनार, मुसम्मी और भी कई सारे फल हैं जो 12 महीने आपको बाजार में किन्ही भी हालत में मिलेंगे, लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं जो केवल कुछ ही सीजन में मिलते हैं, जैसे गर्मी के दिनों में आपको ककड़ी, तरबूज, खरबूज, अंगूर, आम मिलेंगे वैसे ही बरसात के मौसम में आपको शरीफा और ठंड के मौसम में पपीता जैसे फल मिलेंगे। इन मौसमी फलों का महत्व 12 महीने उपलब्ध होने वाले फलों से जायदा है, क्योंकि यह आपको हर मौसम नहीं मिलते हैं क्योंकि कुछ ही महीने इन फलों को देखने और खाने का अवसर मिलता है। इसलिए यह सेहत के लिए बहुत अच्छे माने गए हैं इसमें भरपूर मात्रा में अलग-अलग पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अनगिनत फायदे पहुंचाते हैं। ऐसे में आज हम आपको शरीफा के फायदे के बारे में बताएंगे जो कि खासकर 2 महीना यानी सप्टेंबर, अक्टूबर के महीने में बाजार में देखने को मिलता है, आइए जानते हैं कि इस फल के क्या फायदे हैं।
शुगर लेवल को कंट्रोल करता है
शरीफा के सेवन से आपका शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। वह कंट्रोल में रहता है, शरीफे के सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहेगा, एनीमिया की समस्या से शरीर में खून की कमी होती है, अगर आपके शरीर में खून का कमी हो रही है, तो आप शरीफा का सेवन करें आपको एनीमिया की शिकायत दूर होगी और आपके सेहत को अन्य लाभ भी मिलेंगे।
वजन बढ़ाना जिन लोगों का तेजी से वेट लॉस हो रहा है, और उनके चाहते हुए भी अपने वजन को नहीं बढ़ा पा रहे हैं तो वे अपने डाइट में सीताफल खाएं, इससे उनका डाइजेशन सिस्टम भी बेहतर होगा और वजन भी बढ़ेगा।
ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद शरीफा के सेवन से ओरल हेल्थ यानी दांत में दर्द, मसूड़ों में दिक्कत, मुंह की बदबू जैसी शिकायत दूर हो जाती है। आप शरीफे के मौसम में इसका सेवन करते हैं तो दातों के सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।