नई दिल्ली – आजकल तुलसी का पौधा सभी घर में पाया जाता है क्योंकि घरों में तुलसी का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है। साथ ही कई महिलाएं सुबह उठकर तुलसी मां की पूजा करती है लेकिन क्या आपको पता है कि तुलसी कई औषधीय गुणों से भरपूर है। जिससे आप कई तरह का इस्तेमाल कर अपने स्वास्थ्य को ठीक कर सकती हैं। तुलसी के पत्तों का काढ़ा आपके सर्दी जुखाम और स्ट्रेस से लेकर डायबिटीज को ठीक कर सकते हैं।  क्या आपको पता है कि आप दवाई के अलावा रामा तुलसी भी आपके स्वास्थ्य लाभ के लिए फायदेमंद है। जिसके सेवन से आप कई तरह से  स्वास्थ्य लाभ पा सकती हैं।

 

1.इस लेख में डॉक्टर गुलबहार अंसारी ने कुछ हेल्थ बेनिफिट्स शेयर किया है जो हम इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं, हार्ट के स्वास्थ्य को रखता है स्वस्थ- रामा तुलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके हार्ट के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

 

2.यह शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कारागार होते हैं, अगर आप नियमित रूप से रामा तुलसी को अपने अहार में शामिल करती हैं तो आपके हृदय के लिए बहुत फायदेमंद है।

 

3.कब्ज की परेशानी से मिलेगी मुक्ति – रामा तुलसी के पत्तों में पाए जाने वाले तत्व कब्ज को दूर करने और पाचन तंत्र में सुधार करने के लिए कारगर होते हैं। इसके अलावा इसका सेवन करने से आपके आप भी स्वस्थ रहते हैं, अगर आप कब्ज और अन्य पाचन संबंधों से परेशान हैं तो आप रोजाना सुबह रामा तुलसी का सेवन करें।

 

4.हड्डियों को मजबूत करती है रामा तुलसी को रोजाना चबाने से हड्डियां मजबूत होती हैय़ इसमें मौजूद पोलेट और पोटेशियम हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसके अलावा पत्तों में मौजूद विटामिन बी,विटामिन ई को किसी तरह के नुकसान होने से बचाते हैं और आप रामा तुलसी के पत्तों से काढ़ा बनाकर रोजाना पी सकती हैं या फिर चाय में इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

अगर आपको किसी अन्य परेशानियां बीमारियां से घिरी हुई हैं तो आप रामा तुलसी के सेवन से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें फिर इस तुलसी का सेवन करें। रामा तुलसी सभी फायदेमंद गुणों से भरपूर है, लेकिन शारीरिक हेल्थ के मुताबिक यह अलग-अलग रूप से इस्तेमाल किए जाते हैं।

 

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...