नई दिल्ली – सभी घरों में खाना बनाने वाला गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। सिलेंडर को जिस भी जगह में रखें वह अपने गंदे निशान छोड़ ही जाते हैं। जिस पर रसोई की फर्श के साथ साथ पूरा किचन भी खराब दिखता है और इसे हटाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के पैंतरे अपनाते रहती हैं, लेकिन उन्हें हटाना इतना आसान नहीं है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जो आपके सिलेंडर के दाग को साफ कर सकते हैं।

 

मिट्टी का तेल का करें इस्तेमाल – मिट्टी के तेल से सिलेंडर के जिद्दी दागों से छुटकारा पाया जा सकता है। आप एक कप पानी में दो से तीन चम्मच मिट्टी का तेल मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। अब लिक्विड को दाग वाले जगह पर 5 से 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। बाद में स्क्रबर की मदद से लिक्विड को साफ करलें। लगे हुए जंग के निशान आसानी से साफ हो जाएंगे।

 

बेकिंग सोडा नींबू और पानी का करें इस्तेमाल – बेकिंग सोडा का इस्तेमाल की खाना बनाने के अलावा सफाई के लिए की जाती है। लेकिन आज की सफाई के लिए भी आप इसका इस्तेमाल करेंगे। एक कप पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा और आधा नीबू का रस मिलाकर मिश्रण तैयार कर दें। अब इसे टाइल्स पर स्क्रबर की मदद से लगाकर 5 मिनट के लिए दे छोड़ दें। अब स्क्रबर की मदद से अच्छे से रगड़ कर जंग वाली जगह को साफ करें।

 

नमक और सिरके का इस्तेमाल- नमक और सिर का मिलाकर भी आप जंग वाली जगह पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दे बाद में  स्क्रबर या फिर ब्रश की मदद से रगड़ कर साफ़ करलें। सिलेंडर के दाग बिल्कुल साफ हो जाएंगे।

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...