नई दिल्ली – आजकल ज्यादातर लोग अपने मोटापे को लेकर काफी कॉन्शियस रहते हैं और फिटनेस फ्रीक बन गए हैं। यह लोग नियमित योग, व्यायाम और एक्सरसाइज करने के साथ-साथ हेल्दी फूड का भी सेवन कर रहे हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में शामिल हैं तो अपने ब्रेकफास्ट में आप कुछ हैवी खाने के बजाए इस हेल्थी डिश को तैयार कर सकते हैं। इसका नाम है कीटो जो उपमा जो काफी आसानी और समय से बन जाता है। इसे बनाना काफी सरल है ढेर सारी सब्जियों और सूजी के साथ बना यह डिश साउथ इंडियन स्वाद और गुण से भरपूर है। आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए हमें किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी और कैसे इसे बनाया जाए।

कीटो उपमा बनाने के लिए आपको क्या चाहिए?

1 फूलगोभी या ब्रोकली

2 बारीक कटी हरी मिर्च

छोटा चम्मच बारीक कटा अदरक

1 छोटा चम्मच जैतून का तेल

3-4 करी पत्ते

चम्मच सरसों

छोटा चम्मच लाल मिर्च या काली मिर्च पाउडर

नमक

चाट मसाला

 

कीटो उपमा कैसे बनाएं

कीटो उपमा बनाने के लिए पत्ता गोभी या ब्रोकली को मिक्सी में पीस लें। पेस्ट न बनाएं, आप इसमें प्याज, लाल और पीली शिमला मिर्च, गाजर और मटर के साथ अपने पसंद की सब्जी भी डाल सकते हैं। अब एक कढ़ाई में तेल डालिये. इसमें करी पत्ता और राई डालें। अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक डालकर भूनें।

अब इसमें कद्दूकस की हुई पत्ता गोभी, ब्रोकली डालकर धीमी आंच पर पकाएं. मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

अब इसमें भुनी हुई मूंगफली और बारीक कटी हुई हरा धनिया डाले। गरमागरम सर्व करें।

इसके साथ आप हरे धनिये की चटनी या दही भी खा सकते हैं। कई लोग इसमें भुनी हुई सूजी या रवा भी मिलाते हैं। आप इसके साथ मिक्स वेज रायता भी खा सकते हैं। इसे बहुत ही आसानी से और जल्दी से बनाया जा सकता है। अगर आप हेल्थ और फिटनेस फ्रीक हैं तो यह डिश आपको जरूर पसंद आएगी।

Satta Matka King Results: सट्टा मटका में इन लोगों की चमकी किस्मत, लकी नंबर्स ने बना दिया करोड़पति

निःशुल्क बीएड छात्रवृत्ति 2023 के लिए आवेदन करें और 50,000 रुपये का लाभ प्राप्त करें!

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...