Tax Saving FD Interest Tax: 5 साल की FD पर हर साल देना होगा टैक्स या मैच्योरिटी पर? जानें एक्सपर्ट से

Tax Saving FD में निवेश करके लोग सेक्शन 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट तो पा लेते हैं, लेकिन इसके ब्याज पर टैक्स चुकाने के नियम को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं। 31 जुलाई 2026 की ITR फाइलिंग डेडलाइन से पहले यह समझना जरूरी है कि आपको हर साल टैक्स देना है या मैच्योरिटी पर। यह नियम इसलिए बहुत मायने रखता है, क्योंकि कई लोग सोचते हैं कि जब 5 साल बाद मैच्योरिटी का पैसा मिलेगा तभी टैक्स का हिसाब होगा। अगर आप हर साल ITR में FD का ब्याज नहीं दिखाते हैं, तो बाद में टैक्स नोटिस आ सकता है।