Sun Line in Palmistry: हाथ की इस रेखा से जानें कितना धनवान होंगे, जानें शुभ-अशुभ संकेत

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ की अनामिका उंगली (रिंग फिंगर) के ठीक नीचे से एक खास रेखा निकलती है, जो सूर्य रेखा कहलाती है। यह रेखा हर किसी के हाथ में नहीं होती, लेकिन जिनके हाथों में यह शुभ रेखा होती है, वे लोग बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। सूर्य रेखा को देखकर आप आसानी से जान सकते हैं कि जीवन में आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। कहते हैं, जिस व्यक्ति के हाथों में यह रेखा स्पष्ट, सीधी और कहीं से टूटी हुई नहीं होती है, ऐसे लोग लाइफ में खूब धन-दौलत कमाते हैं। वहीं, जिनके हाथ में सूर्य रेखा टूटी हुई और हल्की होती है, उन्हें धन-दौलत कमाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है। कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनके हाथों में सूर्य रेखा होती ही नहीं है। कहते हैं, ऐसे लोगों को भी धन खूब प्रयासों के बाद ही प्राप्त होता है। चलिए, जानते हैं सूर्य रेखा के बारे में विस्तार से।