लखनऊ: गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि (Mahant Yeti Narsimhanand Giri) के खिलाफ नफरत फैलाने और जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया गया है। यहां दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, डासना देवी मंदिर के महंत पर महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने, आपराधिक धमकी, अपमान करने, बदनाम करने और सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।

मामले की जांच चल रही है

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि नरसिंहानंद ने एक वीडियो में गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त और लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि शुक्रवार को वेव थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, नरसिंहानंद के बयान भड़काऊ और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले थे। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। उनके बयान से सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है। एक महंत द्वारा इस तरह का भड़काऊ भाषण देना पूरी तरह से गलत है।

कार्रवाई की जा रही

मामले में कार्रवाई की जा रही है। मालूम हो कि महंत यति नरसिंहानंद गिरि यूपी के गाजियाबाद जिले के डासना में स्थित देवी मंदिर के मुख्य पुजारी हैं। इसके साथ ही वह जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर भी हैं। जानकारी के मुताबिक उनका मूल नाम दीपक त्यागी है। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं। यति नरसिंहानंद अक्सर अपने भड़काऊ और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

ये भी पढ़ें: मनोज तिवारी ये क्या बोल गए मुसलमान के बारे में… अब तो बवाल होने से कोई रोक नहीं सकता!

Latest News

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful...