मुबंई: एयर इंडिया (Air India) के एक विमान को मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन उसे बीच रास्ते से ही मुंबई लौटना पड़ा। बम की धमकी के कारण पायलट को अपना मार्ग बदलना पड़ा। एयर इंडिया का बोइंग 350 विमान जब अजरबैजान के ऊपर से उड़ान भर रहा था, तब विमान के चालक दल के सदस्यों को यह धमकी मिली। विमान के मुंबई लौटने के बाद बम का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि, अभी तक की जांच में कुछ भी सामने नहीं आया है।

एक झूठी धमकी थी

सूत्रों के मुताबिक, यह महज एक झूठी धमकी थी। इस विमान में कुल 303 यात्री और 19 चालक दल के सदस्य मौजूद थे। विमान ने मुंबई से सुबह 2 बजे उड़ान भरी और 10.25 बजे वापस लौटा। AI-119 को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी हवाई अड्डे तक की यात्रा पूरी करने में करीब 15 घंटे लगते हैं। एयर इंडिया का कहना है कि विमान अब कल सुबह 5 बजे उड़ान भरेगा। एयर इंडिया ने यह भी कहा कि यात्रियों को आराम करने की जगह, भोजन और अन्य सहायता प्रदान की गई है। एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘आज 10 मार्च 2025 को मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाले विमान AI-119 में संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला।

ये भी पढ़ें: राजा भैया की पत्नी ने किया…पवित्र रिश्ते को किया बदनाम, जानें यहां क्या है पूरी बात!

प्रोटोकॉल के अनुसार, विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा के हित में विमान को वापस मुंबई बुलाया गया। विमान सुबह 10.25 बजे मुंबई में सुरक्षित उतरा। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। एयर इंडिया के अधिकारी अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। विमान अब 11 मार्च 2025 को सुबह 5 बजे रवाना होगा, तब तक सभी यात्रियों को होटल में ठहरने, खाने-पीने और अन्य सहायता की पेशकश की गई है।

Latest News

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful...