World Cup 2023: जिम्बाब्जे का ये ऑल राउंडर खिलाड़ी इस वनडे वर्ल्ड कप भारतीय टीम के लिए काफी मुश्किलें बढ़ा सकता है। भारत को साल 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीताने वाले खिलाड़ी युवराज सिंह के तरह जलवा बिखेर रहा है।
ODI World Cup 2023: इस बार का वनडे वर्ल्ड कप भारत में आयोजित होने वाला है। जिसके क्वालीफायर्स मुकाबले कब के शुरू हो चुके हैं। इन क्वालीफायर मुकाबलों में 10 टीमों ने हिस्सा लिया है। जहां पर कुल 6 टीमें अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया है। इन मुकबलों की शुरूआत होने से पहले श्रीलंकाई और वेस्टइंडीज टीम को फेवरेट माना जा रहा था। लेकिन अब इस लिस्ट में एक और टीम का नाम ऐड हो गया है। उस टीम का नाम जिम्बाब्वे है।
Zimbabwe, ODI World Cup 2023: इस टीम ने अब तक कुल 3 मुकाबले खेले हैं। जिनमें तीनों ही बार टीम को जीत हासिल हुई है। उन्होंने जिन टीमों को हराया था, उसमें से एक वेस्ट इंडीज भी शामिल है। जिम्बाब्वे ने अब तक जिस तरह का प्रर्दशन दिखाया है, उससे ऐसा लग रहा है कि वह आसानी से वर्ल्ड कप 2023 की टॉप 10 टीमों में अपनी जगह बना सकती है। जिम्बाब्वे उनकी टीम सुपर 6 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। जिम्बाब्वे के इस शानदार प्रदर्शन के पीछे कोई और खिलाड़ी नहीं, बल्कि उनकी टीम के स्टार ऑल राउंडर सिकंदर रजा ( Sikandar Raza ) हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप क्वालीफायर के तीन मैचों में से दो में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है।
Sikandar Raza, ODI World Cup 2023: सिकंदर रजा अपनी टीम के सबसे महत्त्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। जिस तरह साल 2011 में युवराज सिंह ने भारतीय टीम को चैम्पियन बनाने के लिए गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल दिखाया था। उसी तरह सिकंदर रजा भी बल्ले और गेंद दोनों से कमाल कर रहे हैं।
सिकंदर रजा ने अब तक 2 पारियों में 170 की औसत से 170 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने 22.50 की औसत से 6 विकेट भी चटकाए हैं।