MI vs DC Live Streaming: मुंबई से तीन बार भिड़ चुकी है दिल्ली की टीम, जानें कब-कहां और कैसे देख पाएंगे मुकाबला

Avatar photo

By

Amit Mishra

Mumbai Indians vs Delhi Capitals :: दोनों के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से दिल्ली ने एक और मुंबई ने दो मैच जीते हैं। दिल्ली ने जो एक मैच जीता था वो चेज करते हुए जीता था।

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस और पिछली बार की रनर अप टीम दिल्ली कैपिटल्स के बीच है। 17 मार्च तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। इस बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी बेंगलुरु और दिल्ली करेंगे।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

दोनों के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से दिल्ली ने एक और मुंबई ने दो मैच जीते हैं। दिल्ली ने जो एक मैच जीता था वो चेज करते हुए जीता था। वहीं, मुंबई का भी वही हाल है। उन्होंने जो दो मैच जीते थे वो लक्ष्य का पीछा करते हुए ही जीते थे।

मुंबई के खिलाफ दिल्ली का सर्वोच्च स्कोर 131/9 और न्यूनतम स्कोर 105/10 है। वहीं दिल्ली के खिलाफ मुंबई का सर्वोच्च स्कोर 134/3 और न्यूनतम स्कोर 109/8 है।

मुंबई के खिलाफ दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन मेग लैनिंग ने बनाए और सबसे ज्यादा विकेट एलिस कैप्सी ने लिए हैं। लैनिंग ने तीन पारियों में 110 रन बनाए और कैप्सी ने तीन विकेट लिए हैं।

वहीं, दिल्ली के खिलाफ मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन नेट साइवर ब्रंट ने बनाए और सबसे ज्यादा विकेट हेली मैथ्यूज ने लिए हैं। साइवर ने दो पारियों में 83 रन बनाए और मैथ्यूज ने सात विकेट लिए।

कब शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच?

मुंबई इंडियंस विमेन और दिल्ली कैपिटल्स विमेन के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?

महिला प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार वॉयकाम 18 ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के स्पोर्ट्स 18-1 और स्पोर्ट्स 18-1 एचडी (Sports18 1 and Sports18 1 HD) चैनल पर देखे जा सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?

इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.timesbull.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?

जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में विमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैच देख सकते हैं।

 

Amit Mishra के बारे में
Avatar photo
Amit Mishra This side for Amit Mishra Sports Journalist Motivation. "The best motivation always comes from within." ... Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App