रोहित शर्मा कब लेंगे सन्यास, कोच ने लगा दी मुहर, जानें ताजा अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों काफी सुर्खियों का विषय बने हुए हैं, जिसकी वजह आईपीएल में मुंबई द्वारा अचानक कप्तान से हटाना माना जा रहा है। आईपीएल का सीजन रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में खेलेंगे। दूसरी ओर चर्चा चल रही है कि रोहित शर्मा के लिए यह आईपीएल आखिरी सीजन हो सकता है, जिसके बाद वे सन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

अगर ऐसा हुआ तो फिर मुंबई इंडियंस के साथ-साथ फैंस के लिए किसी बड़े झटके की तरह होगा। सन्यास को लेकर रोहित शर्मा ने तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में इस तरह का दावा किया जा रहा है। यह बातें मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क वाउचर ने कही है। मार्क वाउचर के बयान से रोहित के सन्यास की बातें चल रही हैं।

मार्क वाउचर ने कही बड़ी बात

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने कैमरे के सामने बखूबी तरीके से अपनी बातें रखी हैं। उन्होंने स्मैश पोडकास्ट में रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के फैसले को पूरी तरह से क्रिकेटिंग फैसला करार दिया। वे अब उसी पोड कास्ट का एक और क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें बाउचर को यह कहते हुए देखा और सुना जा रहा है।

रोहित शर्मा का यह आखिरी सीजन मुंबई इंडियंस के लिए साबित हो सकता है। मार्क वाउचर ने यह बयान जानबूझकर दिया है, या फिर उनकी जुबान फिसल गई, जिसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। दरअसल, आईपीएल के 17वें सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर हार्दिक पंड्या को सौंप दिया है। हार्दिक पांड्या को मुंबई ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया गया था।

मार्क वाउचर ने बताया क्यों ली गई रोहित शर्मा से कप्तानी

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क वाउचर ने बड़ी बात कही है, जिन्होंने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा से दबाव कम करने के लिए कप्तानी ली गई। रोहित शर्मा का अभी आईपीएल में बेस्ट आना बाकी है। इ

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले पांच सीजन फ्लॉप रहे हैं। 2023 में रोहित शर्मा 16 मैच में 20.75 की औसत के 332 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 132 का रहा है। 2022 में 14 मैचों में रोहित शर्मा के बल्ले से 268 रन निकला है। औसत 19 का और स्ट्राइक रेट 120 का रहा है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App