Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली एशिया कप 2023 में एमएस धोनी को पछाड़कर एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं।
Virat Kohli, Asia Cup 2023: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार है। किंग कोहली इस एशिया कप एमएस धोनी को पछाड़कर एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं। एशिया कप 2023 का आगाज इसी महीने 30 तारिख से होने जा रहा है। वहीं इसका फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा। आइए जानते हैं विराट किस तरह से एमएस धोनी को पछाडकर रिकॉर्ड बनाने वाले हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
एमएस धोनी को पछाड़कर बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड
एशिया कप 2023 में मात्र 36 रन बनाते ही विराट कोहली एशिया कप के ओडीआई फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एमएस धोनी को पछाड़कर 9वें स्थान पर पहुंच जाएंगे। इस समय वह 613 रनों के साथ 12वें स्थान पर हैं। वहीं धोनी 648 रनों के साथ 9वें स्थान पर हैं। इसके अलावा कोहली जीतने ज्यादा रन बनाएंगे वह उतने खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए टॉप 5 में एंट्री मार लेंगे। आइए जानते हैं एशिया कप के ओडीआई फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
एशिया कप के ओडीआई फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या पहले स्थान पर हैं। जयसूर्या ने 25 मैचों की 24 पारियों में कुल 1220 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भी पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा का राज है, जिन्होंने 1075 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर तीसरे स्थान हैं, जिनके नाम एशिया कप के ओडीआई फॉर्मेट में 971 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
एशिया कप के ओडीआई फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट
1. सनथ जयसूर्या – 1220 रन
2. कुमार संगकारा – 1075 रन
3. सचिन तेंदुलकर – 971 रन
4. शोएब मलिक – 786 रन
5. रोहित शर्मा – 745 रन