India VS Srilanka: भारत के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक Umran Malik ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में अपनी रफ्तार से कहर बरपा दिया था। मलिक Umran Malik ने 17वे ओवर की चौथी गेंद 155+ गति से फेंक कर श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनका Dasun Shanaka को नेस्तनाबूद कर दिया था। उमरान मलिक Umran Malik अब भारत के सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं उन्होंने जसप्रीत बुमराह Jaspreet Bumrah को काफी पीछे छोड़ दिया है, अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर Shoaib Akhtar का रिकॉर्ड भी खतरे में नजर आ रहा है।
तेज़ गेंद से शनाका को भेजा पवेलियन
भारत विरुद्ध श्रीलंका India VS Srilanka तीन टी-20 श्रंखला का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया जिसमें भारतीय टीम को 2 रनों से जीत मिली। इस जीत में युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक Umran Malik का भी बेहतरीन योगदान रहा। उमरान ने अपनी तेज रफ्तार गेंद से श्रीलंकाई बल्लेबाजों की हवा निकाल दी। 17 ओवर की चौथी गेंद उमरान मलिक ने 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी श्रीलंका की तरफ से खतरनाक नजर आ रहे कप्तान दासून शनाका Dasun Shanaka उस गेंद को सही से टाइम नहीं कर सके और कैच दे बैठे। उस गेंद से पहले Dasun Shanaka काफी बेहतर नजर आ रहे थे पर फिर Umran Malik की तेज रफ्तार गति के आगे घुटने टेक बैठे। इसके अलावा उमरान मलिक Umran Malik ने चरित असलंका Charith Asalanka को भी अपना शिकार बनाया। आपको बता दें इससे पहले उमरान मलिक Umran Malik आईपीएल IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं।
उमरान मालिक बने भारत के सबसे तेज गेंदबाज
उमरान मलिक Umran Malik से पहले कोई भी भारतीय गेंदबाज 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद नहीं फेक सका है। उमरान से पहले सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह Jaspreet Bumrah के नाम था। बुमराह ने 153.36 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक कर यह रिकॉर्ड बनाया था, वही मोहम्मद शमी Mohammad Shami 153.3 जबकि नवदीप सैनी Navdeep Saini 152.85 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं।
मलिक तोड़ेंगे अख्तर का रिकॉर्ड
दुनिया की सबसे तेज रफ्तार गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर Shoaib Akhtar के नाम है। शोएब ने साल 2002 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक कर दुनिया को हैरान कर दिया था और सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम बना लिया था, जो अब तक कायम है। उमरान मलिक Umran Malik ने दावा किया है कि अगर वह लगातार क्रिकेट खेलते रहे तो बहुत जल्द शोएब अख्तर Shoaib Akhtar के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे।