भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर अब बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा है। उन्हीं का साथी बहुत जल्द ही टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकता है।
सूर्यकुमार यादव की जगह लेने वाला खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि उन्हीं का जिगरी दोस्त और उनके आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की ओर से खेलता है। आइए जानते हैं आखिर कौन है वो खिलाड़ी और कई लोगों को क्यों लगता है कि वो सूर्या का करियर खा जाएगा।
सूर्यकुमार यादव को जिस खिलाड़ी से सबसे बड़ा खतरा है वो कोई और नहीं बल्कि उन्हीं की टीम का एक खिलाड़ी है। हम बात कर रहे हैं तिलक वर्मा की, जिन्होंने आईपीएल 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बना ली है। बीते इसी आईपीएल सीजन तिलक ने जिस तरह का प्रर्दशन किया है उसे देखकर यह साफ पता चलता है कि आने वाले समय में सूर्या का पत्ता कटना तय है। क्योंकि सूर्या नम्बर 4 पर बल्लेबाजी करते हैं और तिलक भी नम्बर 4 पर ही खेलते हैं। इतना ही नहीं बल्कि तिलक सूर्या के तरह ही बड़े बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं।
Tilak Verma: तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस ने साल 2022 में 1.70 करोड़ रुपयों में अपनी टीम में शामिल किया था। आईपीएल 2022 में उन्होंने 36 की औसत से 397 रन बनाए थे। वहीं, इस साल उन्होंने 42 की औसत से 343 रन बनाए थे। तिलक वर्मा अपने इस शानदार प्रदर्शन के बदौलत जल्द ही टीम इंडिया की ओर से भी खेलते दिखाई दे सकते हैं।