MS Dhoni News: एमएस धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं और वहीं धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है वो चीज जिसने धोनी को इतना सफल बनाया है।
MS Dhoni: भारतीय क्रिक्रेट को एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंचाने वाले दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वैसे तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कब का संन्यास ले लिया है, मगर आज भी उनके किस्से हर जगह गूंजते रहते हैं। हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एमएस धोनी के बारे में बात करते हुए बताया आखिर क्यों हैं वह इतने महान।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
Aakash Chopra on MS Dhoni: आकाश चोपड़ा ने अपने एक वीडियो में धोनी के बारे में बताते हुए कहा कि यह बात साल 2004 की है जब इंडिया ए का जिम्मबाब्वे और केनिया का दौरा था। उस समय महेंद्र सिंह धोनी टीम में रिजर्व विकेट कीपर के तौर पर शामिल थे और दिनेश कार्तिक को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया गया था। तभी महेंद्र सिंह धोनी नेट्स में दिनेश कार्तिक को गेंदबाजी कर रहे थे, तब मैंने कहा कि आप उन्हें क्यों गेंदबाजी कर रहे हो, वो आपके राइवल है। आप जाकर बैटिंग करो, विकेट किपिंग करो पर गेंदबाजी क्यों?
MS Dhoni to Aakash Chopra: एमएस धोनी ने आकाश चोपड़ा को जवाब देते हुए कहा “मुझे गेंदबाज़ी करनी है, मुझे मत रोकिए… अगर आप भी बैटिंग करना चाहते हैं तो आप भी कर लीजिए मैं बॉलिंग कर रहा हूं, पर मैं बॉलिंग करना चाहता हूं।” आकाश चोपड़ा ने आगे कहा” अब जाकर में वह बात समझ पाता हूं कि धोनी किसी से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं करते थे, इसलिए वह आज इतने महान खिलाड़ी हैं। उनकी जंग किसी और से नहीं बल्कि खुद से ही थी।”
MS Dhoni Debut: कैप्टन कूल एमएस धोनी ने दिसम्बर साल 2004 में ही बांग्लादेश के खिलाफ अपना अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। लेकिन धोनी के इस एंट्री ने कई विकेट किपर्स का करियर खत्म कर दिया। क्योंकि जब धोनी खेले तब तक किसी और विकेट कीपर की कोई जरूरत महशूस नहीं हुई।
MS Dhoni Record: एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं, उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और साल 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है। धोनी के आलावा मात्र कपिल देव ही एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत को कोई ICC ट्रॉफी जीताई हो। कपिल देव की कप्तानी में टीम ने 1983 ओडीआई वर्ल्ड कप जीता था।