Rohit Sharma: भारतीय टीम 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एशिया कप मुकाबले में छक्कों का बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं।
Rohit Sharma, Asia Cup 2023: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप 2023 में 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में छक्कों का एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं। एशिया कप 2023 की शुरूआत 30 अगस्त से होने वाली है। वहीं इसका फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा। आइए जानते हैं वह कौनसा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं।
बन जाएंगे सिक्सर किंग
भारत और पाकिस्तान के खेले जाने वाले मुकाबले में रोहित शर्मा रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। यह मुकाबला 2 सितंबर को दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। जिसमें मात्र 2 छक्के जड़ते ही वह एशिया कप के ओडीआई फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की टॉप 3 लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। इस समय उनके नाम 22 मैचों में कुल 17 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। 17 छक्कों के साथ वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं इसके अलावा अगर वह एशिया कप 2023 में टोटल 10 छक्के जड़ देते हैं तो वह एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। आइए जानते हैं एशिया कप के ओडीआई फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है।
एशिया कप के ओडीआई फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड
एशिया कप के ओडीआई फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम है, जिन्होंने कुल 26 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर श्रीलंकाई टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या हैं, जिन्होंने कुल 23 छक्के जड़े हैं। वहीं तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के दिग्गज ऑल राउंडर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने कुल 18 छक्के लगाए हैं।
एकदिवसीय एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
1. शाहिद अफरीदी ( पाकिस्तान ) – 26 छक्के
2. सनथ जयसूर्या ( श्रीलंका) – 23 छक्के
3. सुरेश रैना ( भारत) – 18 छक्के
4. रोहित शर्मा ( भारत) – 17 छक्के
5. सौरव गांगुली ( भारत) – 13 छक्के