नई दिल्लीः भारत में चाहें मनोरंजन का क्षेत्र हो या फिर राजनीति व खेल का, हर जगह नई-नई प्रतिभाएं लोगों के बीच धमाल मचा रही हैं। भारत में अब एक से बढ़कर एक प्रतिभा लोगों का दिल जीतने का काम कर रही है। आज हम आपके क्रिकेट की दुनिया ऐसी खिलाड़ी की बात करेंगे, जिसका बड़े स्तर पर भी उदय होना संभव माना जा रहा है।
आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा खिलाड़ी है, जिसने सबको आकर्षित करने का काम किया है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा है, जो इन दिनों रणजी ट्रॉफी में लोगों के बीच गर्दा मचा रहे हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
उन्होंने रणजी के पदार्पण मैच में ही ऐसा कारनामा कर दिखाया जो हर को पसंद आ रहा है। इस खिलाड़ी ने अपने पहले ही मैच में 166 रन की धुआंधार पारी खेलकर इतिहास बना दिया है। यह पारी उन्होंने मिजोरम के लिए सिक्किम के 442 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में खेली। हालांकि, मिजोरम 214 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे फॉलोऑन करना पड़ा।
इस टीम के खिलाफ भी खेल चुके हैं ताबड़तोड़
मिजोरम की ओर से अग्नि चोपड़ा अब वरदान बल्लेबाज साबित हो रहे हैं, जो सब पर भारी हैं। मिजोरम को नादियाड में सिक्किम से चार विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था। नागालैंड के खिलाफ चल रहे टूर्नामेंट के दूसरे मैच में अग्नि ने 150 गेंदों में तूफानी 164 रन बनाकर मिजोरम को मजबूत बढ़त दिलाने का काम किया था।
उन्होंने 21 चौके और 3 छक्के लगाकर भारत के इस प्रमुख प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में अपने पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करने का काम किया था। इसके साथ ही अग्नि की बात करें तो उनका जन्म 4 नवंबर 1998 को अमेरिका के मिशिगन के डेट्रॉइट में हुआ था। फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा और प्रसिद्ध लेखिका अनुपमा चोपड़ा के बेटे हैं। साथ ही विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12th फेल’ को काफी सफलता मिलती दिख रही है।
इस टीम के लिए जूनियर स्तर पर खेले अग्नि
जानकारी के लिए बता जें कि मिजोरम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाज करने वाले अग्नि चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई से जूनियर स्तर पर की थ। कूच-बिहार ट्रॉफी मैचों में कुछ मुकाबलों में खेले थे। हालांकि, मुंबई में सीनियर टीम में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सके थे। उन्होंने बेहतर अवसर पाने की उम्मीद में अपने आधार को मिजोरम में स्थानांतरित करने का फैसला किया।