भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट में कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल नहीं है। जिसके पीछे का कारण टेस्ट क्रिकेट का इतना लंबा होना है। भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में वीरेन्द्र सहवाग, रोहित शर्मा, एमएस धोनी, कपिल देव और सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल है।
1. वीरेन्द्र सहवाग – 91 छ्क्के
भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पहले स्थान पर हैं। सहवाग के नाम 104 मैचों की 180 पारियों में कुल 91 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इस दौरान 8586 रन भी बनाए हैं।
2. एमएस धोनी – 78 छक्के
भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट में भारतीय टीम को दो बार वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दूसरे स्थान पर हैं। एमएस धोनी के नाम 90 मैचों की 144 पारियों में कुल 78 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इस दौरान 4876 रन भी बनाए हैं।
3. रोहित शर्मा – 77 छक्के
भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। हिटमैन नाम से मशहूर रोहित शर्मा के नाम 52 मैचों की 88 पारियों में कुल 77 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इस दौरान 3677 रन भी बनाए हैं।
4. सचिन तेंदुलकर – 69 छ्क्के
भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट में सचिन तेंदुलकर चौथे स्थान पर हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम 200 मैचों की 329 पारियों में कुल 69 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इस दौरान सबसे ज्यादा 15921 रन भी बनाए हैं।
5. कपिल देव – 61 छक्के
भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट में कपिल देव पांचवें स्थान पर हैं। भारत को 1983 में वर्ल्ड कप जीताने वाले कपिल देव के नाम 131 मैचों की 184 पारियों में कुल 61 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इस दौरान 5248 रन भी बनाए हैं।