आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 22वें मैच में चेन्नई के चेपॉक मैदान पर पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान (PAK vs AFG) से हुआ.
मैच की शुरुआत पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के साथ की। पाकिस्तानी टीम के लिए उनके सलामी बल्लेबाजों इमाम-उल-हक और अब्दुल्ला शफीक ने मजबूत शुरुआत की.
सलामी जोड़ी ने मज़बूत शुरुआत करने और आक्रामक होने से पहले शुरुआती ओवरों में पिच की स्थिति का आकलन किया। दोनों बल्लेबाजों ने गेंदबाज नवीन उल हक और मुजीब का सामना करते हुए रन बटोरे।
पाकिस्तान ने पावरप्ले के दौरान बिना विकेट खोए 56 रन बनाए। इसी बीच पाकिस्तानी टीम ने चेन्नई के मैदान पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने पावरप्ले के दौरान शानदार छक्का लगाकर साल 2023 के वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया।
पाकिस्तानी टीम की और से अब्दुल्ला शफीक ने 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर नवीन उल हक को गगनचुंबी छक्का लगाया। यह छक्का 2023 में वनडे क्रिकेट में कुल 1168 गेंदों का सामना करने के बाद पाकिस्तान का पहला छक्का है।
साल 2023 में वनडे क्रिकेट के दौरान पावरप्ले में सर्वाधिक छक्के लगाने की लिस्ट में भारत कुल 46 छक्कों के साथ टॉप पर है। रोहित शर्मा ने भारत की पारी में 35 छक्कों जड़कर खुदका व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी बनाया है।
2023 में वनडे के दौरान पावरप्ले में 34 छक्के लगाकर ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है।
2023 में वनडे क्रिकेट के दौरान पावरप्ले में लगने वाले छक्के:
भारत – 46 बार
रोहित शर्मा – 35 बार
ऑस्ट्रेलिया- 34 बार
दक्षिण अफ़्रीका – 19 बार
इंग्लैंड – 16 बार
श्रीलंका – 14 बार
भारत (रोहित को छोड़कर) – 11 बार
नीदरलैंड – 11 बार
बांग्लादेश – 10 बार
न्यूज़ीलैंड – 10 बार
अफ़ग़ानिस्तान – 9 बार
पाकिस्तान – 1 बार*
पावरप्ले के दौरान पाकिस्तान द्वारा लगाया गया छक्का आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में उनके आक्रामक इरादे और नई सोच को दर्शाता है।