Rohit Sharma: रोहित शर्मा के नाम कई शानदार रिकॉर्ड दर्ज हैं। मगर उनका यह रिकॉर्ड कोई चाह कर भी नहीं तोड़ सकता है।
Rohit Sharma Record: भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा दुनियां के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। जिस अंदाज में वह गेंदबाजों के ऊपर धाबा बोलते हैं वो बिल्कुल ही अलग है। रोहित जब भी मैदान पर आते हैं कोई ना कोई रिकॉर्ड जरुर टूटता या बनता है। उनके नाम कुछ ऐसा ही एक रिकॉर्ड दर्ज है। जिसे शायद ही आने वाले समय में भी कोई तोड़ सकता है। आइए जानते हैं रोहित शर्मा के इस खतरनाक रिकॉर्ड के बारे में।
Rohit Sharma 264 runs: रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन दोहरा शतक जड़ा था। उस पारी में उन्होंने 173 गेंदों पर 264 रनों की दमदार पारी खेली थी। उस पारी में हिटमैन के बल्ले से कुल 33 चौके और 9 छक्के भी निकले थे। रोहित शर्मा जहां वनडे क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने के करीब पहुंच गए थे। वहीं उनके आलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज ओडीआई क्रिकेट में आज तक 250 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका है। ऐसे में उनका यह रिकॉर्ड किसी के लिए भी तोड़ पाना नामुमकिन है।
Highest Individual Score in Odi Cricket: ओडीआई क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड टीम के विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल हैं, जिन्होंने साल 2015 में वेस्ट इंडीज टीम के खिलाफ नाबाद 237 रनों की पारी खेली थी। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के ही पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग हैं, जिन्होंने भी वेस्ट इंडीज के खिलाफ ही 219 रनों की दमदार पारी खेली थी। इस लिस्ट में क्रिस गेल 215 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं और पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज फखर जमान 210 रनों के साथ पांचवे स्थान पर हैं।