Ms Dhoni: भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इसका कारण।
MS Dhoni IPL 2023: कैप्टन कूल एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात को फाइनल में हराकर पांचवी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। धोनी ने सबसे ज्यादा बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। दोनों ही टीमों के पास 5-5 बार आईपीएल चैम्पियन बनी हैं। एमएस धोनी ने साल 2020 में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन पाकिस्तान टीम के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम का मानना है कि धोनी अभी भी अपने देश के लिए खेल सकते हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
Wasim Akram on MS Dhoni: पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने धोनी को लेकर दिए एक इंटरव्यू के दौरान न्यूज वेबसाइट से कहा कि, अगर धोनी के प्रदर्शन पर नजर डालें तो वह अभी भी भारतीय टीम की ओर से खेल सकते हैं। लेकिन उन्होंने काफी सही समय पर रिटायर होने का फैसला लिया था। मुझे लगता है कि धोनी अगले आईपीएल सीजन काफी दमदार वापसी करेंगे। धोनी के पास काफी अनुभव है और वह एक शांत और फिजिकली फिट खिलाड़ी हैं।
वसीम अकरम ने आगे कहा कि, धोनी अभी भी फिजिकली फिट हैं। उन्होंने इस आईपीएल सीजन किसी भी मैच में आराम नहीं लिया। एक समय के बाद वापसी करना मुस्किल हो जाता है और उम्र के साथ ही साथ कई परेशानियां शुरु हो जाती है। लेकिन जहां तक हम उनको जानते हैं कि वापस से प्रैक्टिस करेंगे और आईपीएल 2024 में दमदार कमबैक करेंगे।
बता दें कि आईपीएल 2023 के शुरुआती मैच में ही धोनी को घुटने पर चोट लगी थी। जिसके चलते धोनी ने आईपीएल के समाप्ति के बाद अपने घुटने की सर्जरी भी कराई है और वह इस समय धीरे धीरे रिहैब के प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।