Indian Team: भारत के एक ओर खिलाड़ी ने भारत छोड़ इस देश के लिए खेलकर दिखाया अपना दम। लोगों ने की जमकर तारीफ, आइए जानते हैं इस खिलाड़ी के बारे में।
भारत एक ऐसा देश है जहां करोड़ों लोग क्रिकेट खेलना चाहते हैं और कईयों को तो यह मौका भी मिलता है। वहीं कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो भारत छोड़कर दूसरे देश के लिए क्रिकेट खेलते हैं। उन्हीं में से एक खिलाड़ी हैं जतिंदर सिंह, जो जन्में तो पंजाब के लुधियाना में थे। मगर अब ओमान की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं।
Jatinder Singh Oman: पंजाब में पैदा हुए जतिंदर सिंह भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के बहुत बड़े फैन हैं। उनका जन्म 5 मार्च 1989 में हुआ था, उनके पिता एक कार्पेंटर थे। जो साल 1975 में लुधियाना से ओमान से चले गए थे और वहीं पर उन्होंने ओमान पुलिस के साथ कार्पेंटर का काम शुरु कर दिया था। इसके बाद साल 2003 में जतिंदर सिंह भी अपनी माताजी और 3 भाई-बहनों के साथ ओमान चले गए थे।
जतिंदर सिंह ओमान पहुंचते ही ओमान की इंडियन स्कूल क्रिकेट टीम का हिस्सा बन गए। इसके बाद साल 2015 में उन्होंने ओमान के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया। बता दें कि जतिंदर सिंह क्रिकेट खेलने के साथ ही साथ नौकरी भी करते हैं। उन्होंने भारतीय अखबार को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वह भारत में तब भी वह गली क्रिकेट में धमाल मचाया करते थे। हालांकि उन्होंने मस्कट में आने के क्रिकेट को गंभीरता से लेना शुरू किया।
Jatinder Singh Passion: जतिंदर सिंह ने आगे बताया कि मस्कट में कॉपरेट लेवल पर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खिलाड़ियों को उतना पैसा नहीं मिलता है। उन्होंने साल 2014 में खिमजी इंडस्ट्री में नौकरी के साथ उनके लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया। वह सुबह से शाम तक काम करते थे और उसके बाद प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेते थे। बता दें जतिंदर सिंह क्रिकेट में विकेट चटकाने या अर्धशतक-शतक जड़ने के बाद शिखर धवन के अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं।