IPL 2023: आईपीएल 2023 के इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बल्ले से जमकर रन निकले हैं। अब तक यशस्वी 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं।
IPL 2023 Records: आईपीएल 2023 के मैच नंबर 66 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने सामने थीं। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकटो से जीत दर्ज की। यह मुकाबला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला गया था। इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंद पर 50 रन की पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके देखने को मिले।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
IPL 2023 में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन
आईपीएल 2023 के इस सीजन अब तक राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। यशस्वी जायसवाल ने अब तक खेली कुल 14 पारियों में 48.08 की औसत और 163.61 के स्ट्राईक रेट के साथ 625 रन बनाए हैं। इस सीजन अब तक इन्होंने 5 अर्ध शतक और 1 शतक भी जड़ा है। इस आईपीएल सीजन 600 रनों का आंकड़ा पार करने वाले वह दूसरे बल्लेबाज हैं। जायसवाल ने अब तक इस आईपीएल सीजन कुल 108 बाउंड्री लगाई हैं। वहीं ऑरेंज कैप होल्डर फाफ डु प्लेसिस के बल्ले से 91 बाउंड्री निकली हैं।
IPL 2023 में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
यशस्वी जायसवाल – 108 बाउंड्री
फाफ डु प्लेसिस – 91 बाउंड्री
शुभमन गिल – 76 बाउंड्री
सूर्यकुमार यादव – 76 बाउंड्री
डेवोन कॉनवे – 71 बाउंड्री
IPL 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
फाफ डु प्लेसिस – 36 छक्के
ग्लेन मैक्सवेल – 30 छक्के
शिवम दुबे – 30 छक्के
मार्कस स्टोइनिस – 26 छक्के
यशस्वी जायसवाल – 26 छक्के
IPL 2023 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
यशस्वी जायसवाल – 82 चौके
डेविड वॉर्नर – 62 चौके
शुभमन गिल – 62 चौके
डेवोन कॉनवे – 58 चौके
फाफ डु प्लेसिस – 55 चौके
IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
फाफ डु प्लेसिस – 702 रन
यशस्वी जायसवाल – 625 रन
शुभमन गिल – 576 रन
विराट कोहली – 538 रन
डेवोन कॉनवे – 498 रन