IPL 2023: Rohit की टीम मुंबई इंडियंस के नाम एक खास रिकॉर्ड, Dhoni की सीएसके काफी पीछे

By

Anil Kumar

IPL 2023 के इस सीजन यह बात तो साफ हो गई है कि कितना भी बड़ा लक्ष्य सुरक्षित नहीं है। जिस तरह से टीमें 200 रनों के लक्ष्य को चेस कर रही हैं, वह अभी तक किसी सीजन में नहीं हुआ है।

IPL 2023 के इस सीजन में बल्लेबाजों का पूरी तरह से राज चल रहा है। लखनऊ के एकाना स्टेडियम को हटा दिया जाए। तो बाकी के सभी मैदानों में रनों की बरसात हुई है। इस आईपीएल सीजन पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए कोई सा भी टारगेट सेफ नहीं है। 200 रनों से ऊपर का लक्ष्य भी टीमें बड़े ही आसानी से चेस कर ले रही हैं। मुंबई की टीम ने लगातार दो मैचों में 200 से ऊपर का टारगेट आसानी से चेस कर लिया है। आईपीएल 2023 के इस सीजन में टारगेट का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम है, इस मामले में चेन्नई और गुजरात की टीमें काफी पीछे हैं।

मुंबई इंडियंस एक मात्र ऐसी टीम है, जिसने इस सीजन टारगेट चेस करते हुए 50 से भी ज्यादा छक्के जड़े हैं। मुंबई की टीम ने इस सीजन टारगेट चेस करते हुए कुल 62 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर कोलकाता की टीम है, जिसने इस सीजन टारगेट चेस करते हुए 45 छक्के जड़े हैं। फिर 40 छक्कों के साथ आरसीबी का नंबर आता है। इस लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स 35 छक्कों के चौथे स्थान पर है।

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App