भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारत की ओर से टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट में नहीं है। एमएस धोनी को सभी लोग उनके लम्बे लम्बे छक्के और हेलीकॉप्टर शॉट के लिए जानते हैं। इसके बावजूद उनके नाम 98 मैचों की 85 पारियों में मात्र 52 छक्के दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 1617 रन बनाए थे। आइए जानते हैं भारत की ओर से टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में।
1. रोहित शर्मा – 182 छक्के
भारत की ओर से टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। हिटमैन नाम से मशहूर रोहित शर्मा के नाम 148 मैचों की 140 पारियों में कुल 182 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इस दौरान 3853 रन भी बनाए हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
2. विराट कोहली – 117 छक्के
भारत की ओर से टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। किंग कोहली के नाम 115 मैचों की 107 पारियों में कुल 117 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इस दौरान सबसे ज्यादा 4008 रन भी बनाए हैं।
3. सूर्यकुमार यादव – 101 छ्क्के
भारत की ओर से टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट में सूर्यकुमार यादव तीसरे स्थान पर हैं। सूर्या के नाम 51 मैचों की 49 पारियों में कुल 101 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इस दौरान 1780 रन भी बनाए हैं।
4. केएल राहुल – 99 छक्के
भारत की ओर से टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट में केएल राहुल चौथे स्थान पर हैं। राहुल के नाम 72 मैचों की 68 पारियों में कुल 99 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इस दौरान 2265 रन भी बनाए हैं।
5. युवराज सिंह – 74 छ्क्के
भारत की ओर से टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट में युवराज सिंह पांचवे स्थान पर हैं। युवराज ने नाम 58 मैचों की 51 पारियों में कुल 74 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इस दौरान 1177 रन भी बनाए हैं।