नई दिल्लीः क्रिकेट ऐसा खेल है, जिसके हर मुकाबले में कोई कीर्तिमान बनता है तो कोई शर्मनाक रिकॉर्ड भी। इन दिनों श्रीलंका की धरती पर एशिया कप खेला जा रहा है, जहां सभी टीमें फाइनल में पहुंचने के लिए जोर लगा रही हैं। कुछ टीमें तो लगभग फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं। प्वाइंट टेबल की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी प्रशंसा देने वाला है।

बीते दो दिन में पाकिस्तान और श्रीलंका पर धमाकेदार जीत हासिल कर नई उपलब्धि हासिल कर ली है। बीते दिन खेले गए मुकाबले में भारत ने श्रीलंका पर 41 रन की जबरदस्त जीत दर्ज की, जिसके बाद खिलाड़ियों के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी कर लिया। आप सोच रहे होंगे कि टीम ने मैच तो सही तरह से जीत लिया, लेकिन ऐसा कौन से शर्मनाक रिकॉर्ड जो दर्ज किया। इसे जानने के लिए आपको हमारा आर्टिकल नीचे तक पढ़ने की जरूरत होगी।

भारत ने यह शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया

एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत ने शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत के सभी यानी 10 विकेट श्रीलंका के स्पिनर्स ने लिए। भारत का कोई भी बल्लेबाज तेज गेंदबाज की बॉल पर आउट नहीं हुआ। इस हिसाब से श्रीलंका के स्पिनर्स ने यह कीर्तिमान भी रचने का काम किया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 10 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। इसके जवाब में मैदान पर खेलने उतरी श्री लंकाई टीम 172 रन ही बना सकी। भारत ने दो दिन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दूसरी ओर वनडे में ऐसा पहली बार देखने को मिला की भारतीय टीम सारी स्पिनर्स के हाथों पवेलियन लौट गई।

इन स्पिनर्स का रहा जलवा

श्रीलंका के स्पिनर्स का जलवा रहा, जिन्होंने सारी टीम को पवेलियन भेज दिया। दुनिथ वेल्लालागे ने टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने शुभमन गिल(19) को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। पूरे मैच में श्रीलंकाई स्पिनर ने अपनी पकड़ मजबूत बनाने का काम किया। वेल्लालागे ने इस मुकाबले में पांच विकेट अपने नाम किया। इनके अलावा असालांका ने भी खतरनाक गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान करने का काम किया। मैच में चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। असलंका ने इशान किशन (33), रवींद्र जडेजा (4), बुमराह (5) और कुलदीप यादव (0) को आउट किया।

यह खबरें भी पढ़ें

मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। दैनिक जागरण न्यूज पेपर से...