नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक बार वापस से फॉर्म में लौट चुके हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन दिखाते जा रहे हैं। उन्होंने हालिया में हुए श्रीलंका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच के सीरीज में दो शानदार शतक जड़ दिया है। साथी श्रृंखला के तीसरे और फाइनल मैच में उन्होंने अपने वनडे करियर का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया है।
Advertisement
विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 46 वां शतक इस इनिंग्स के दौरान लगाएं। इस मैच में विराट कोहली ने ना केवल शतक लगाया बल्कि अपने इनिंग्स को काफी लंबी दूर तक खींचा। कोहली ने 13 चौके और 8 छक्कों की मदद से 110 गेंदों में ताबड़तोड़ 166 रन बना डाले और सबसे खास बात ये रही कि वह पारी के अंत तक नाबाद रहे।
डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल
लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
धोनी के अंदाज में जड़ दिया हेलीकॉप्टर शॉट कोहली ने
Advertisement
आमतौर पर विराट की पारी में देखा जाता है कि वह शुरुआत धीमी तौर पर करते हैं लेकिन श्रीलंका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत चौका लगाकर किया। 13 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के विराट ने अपने पूरे पारी के दौरान लगाएं। विराट ने अपने 8 गगनचुंबी छक्कों में 1 छक्का भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज में लगाया। इस छक्के को देखकर सभी दर्शक और मौजूद खिलाड़ी हैरान रह गए विराट को खुद अपने इस शार्ट पर विश्वास नहीं हो रहा था। 97 मीटर लंबा ये छक्का विराट ने लगाया था। सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है विराट कोहली का ये छक्का।
What a mad shot, Kohli. pic.twitter.com/AjOteDF3df
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 15, 2023
वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बने विराट कोहली
दरअसल इस मुकाबले से पहले विराट कोहली वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में छठे नंबर पर मौजूद थे। 12588 रन इस मैच से पहले उनके नाम था। वही पांचवें नंबर पर श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी महिला जयवर्धने 12650 रनों के साथ मौजूद थे। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ़ आखरी मुकाबले में 63 रन बनाते ही विराट कोहली इस सूची में पांचवें नंबर पर आ चुके हैं और महिला जयवर्धने को पीछे कर एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।
The average of Virat Kohli is ultimate. pic.twitter.com/xR5KcsKKA3
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 15, 2023
सचिन को किया इस मामले में कोहली ने पीछे
दरअसल पहले बल्लेबाजी करने आए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर आए विराट कोहली ने अपनी पारी की शुरुआत धीमे की हालांकि जैसे-जैसे ओवर बढ़ता गया उन्होंने अपनी रन गति बढ़ाते हुए शतक जड़ दिया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 74 वां शतक है। वही भारत के सरजमी पर यह उनका 21वां शतक है और इसके साथ ही क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल अपने ही घर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर 20 शतकों के साथ इस सूची में टॉप पर थे। 2011 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने भारतीय सरजमीं पर अपना आखिरी शतक बनाया था। लेकिन कोहली के शानदार शतक के चलते अब वह इस सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
आपको बता दें कि भारत ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से सीरीज अपने नाम किया है। सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने श्रीलंका को 317 रनों के बड़े मार्जिन से हराया। इस मैच में टीम इंडिया के साथ-साथ विराट कोहली ने भी अपने नाम कई कीर्तिमान स्थापित किया।