नई दिल्ली: आई पी एल 2023 के लिए सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने कमर कस ली है। आईपीएल 2023 से पहले इस साल 23 दिसंबर को को कोच्चि में मिनी ऑक्शन होने वाला है। मिनी ऑक्शन में सभी आईपीएल टीम खिलाड़ियों पर दांव लगाएगी और जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को खरीद कर अपनी टीम मजबूत करना चाहेगी। आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक रही चेन्नई सुपर किंग्स भी मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों को खरीद कर अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों मजबूत करना चाहेगी। क्योंकि इस साल उसका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था।
धोनी मिलनी ऑक्शन में लेंगे हिस्सा,लगाएंगे बोली : रिपोर्ट्स
कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी मिनी ऑक्शन में आ सकते हैं। मीडिया खबरों के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी इस साल होने वाले IPL मिनी ऑक्शन में कोच फ्लेमिंग के साथ मिलकर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब धोनी आपको मिली ऑक्शन में नजर आएंगे। धोनी के आने से फ्लेमिंग को और टीम मैनेजमेंट को काफी मदद मिलेगी। ऑक्शन में बैठकर धोनी चेन्नई के लिए सबसे बढ़िया टीम बना सकते हैं। हालांकि यही खबरें पिछले साल भी थी पर पिछले साल धोनी ऑक्शन में नजर नहीं आए थे।
इस बल्लेबाज पर होगी सीएसके की निगाहे
चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें इस बार विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन पर होगी। ज्ञात हो कि सनराइजर्स हैदराबाद ने निकोलस पूरन को रिलीज कर दिया है, ऐसे में सीएसके की टीम इस प्रतिभाशाली युवा ताबड़तोड़ बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल करना जरूर चाहेंगे। निकोलस पूरन ने अबू धाबी लीग में शानदार फॉर्म दिखाया है। वे सीएसके टीम के लिए फिनिशर का किरदार भी निभा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर मध्यक्रम में भी टीम को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।