DC VS RR VIDEO: रफ्तार नहीं तूफान है! मिशेल मार्श के स्टंप ले उड़ी बवंडर गेंद, देखें वीडियो

Avatar photo

By

Vipin Kumar

DC VS RR: आईपीएल के 17वें सेशन के नौवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को राजस्थान के हाथों करारी शिकस्त खाने पड़ी। एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि मुकाबला दिल्ली की टीम आराम से जीत लेगी। राजस्थान रायल्स के गेंदबाजी की बदौलत ऋषभ पंत का कोई बल्लेबाज ना टिक सका। नतीजा रहा कि टीम को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा।

इस तरह दिल्ली कैपिटल्स को सीजन के दूसरे मुकाबले में भी हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली की ओर से ओपनिंग करने आए डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श ने शुरुआत देने में तो कोई कसर नहीं छोड़े, लेकिन नीचे के बल्लेबाजों ने निराश किया। इस बीच मिशेल मार्श के आउट होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

मिशेल मार्श के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलने उतरे डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श ने शुरुआत में ठीक ठाक रन बटोरे, लेकिन बाद के खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सके। मिशेल मार्श के बोल्ड होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आप देख सकते हैं कि नंद्रे बर्गर तूफानी गेंदबाजी कर रहे हैं। उनके सामने बैटिंग कर रहे मिशेल मार्श तेज गेंद को समझ नहीं पाते हैं और स्टंप उखड़ जाता है। इस तरह वे आउट होकर पवेलियन लौट जाते हैं। मिशेल मार्श ने 12 गेंदों का सामना कर 23 रन बनाए।

अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके जड़े। उनके स्टंप गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जहां फैंस गेंदबाज की तारीफ करते-करते नहीं थक रहे हैं।

राजस्थान ने दिया इतने रन का लक्ष्य

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो निराशाजनक साबित हुआ। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 5 रन बनाए, जिसके लिए 7 गेंदों का सामना किया।

जोस बटलर 11, संजू सैमसन 15, रियान पराग 84, रविचंद्रन अश्विन 29, ध्रुव जुरेन 20 और हेटमायर ने 14 रन बनाए। राजस्थान के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर खेलकर 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना सकी। इस तरह टीम को 12 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App