Rohit Sharma: रोहित शर्मा के नाम कई शानदार रिकॉर्ड दर्ज हैं। मगर उनका यह रिकॉर्ड कोई चाह कर भी आसानी से नहीं तोड़ सकता है।
Rohit Sharma Records: भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा के नाम वैसे तो कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। जिन्हें कोई भी तोड़ सकता है। मगर उन्हीं में से एक रिकॉर्ड ऐसा भी है। जो शायद ही टी 20 क्रिकेट में कोई तोड़ सके। आइए जानते हैं रोहित शर्मा के इस दमदार रिकॉर्ड के बारे में।
Rohit Sharma का दमदार टी 20 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा मॉर्डन डे क्रिकेट के सबसे घातक बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके नाम वैसे तो कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें शायद ही भविष्य में कोई खिलाड़ी तोड़ सके। उन्हीं में से एक रिकॉर्ड ऐसा भी है, जो उन्होंने टी 20 क्रिकेट में बनाया था। रोहित शर्मा के नाम टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का शानदार रिकॉर्ड दर्ज है। हिटमैन ने अब तक टी 20 क्रिकेट में कुल 4 शतक जड़ रखे हैं। जिसे तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं है।
Rohit Sharma T20 Centuries List: रोहित ने अपना टी 20 डेब्यू साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने कुल 4 शतक लगाए हैं। उन्होंने अपना पहला टी 20 अंतराष्ट्रीय शतक साल 2015 में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। उस दौरान उन्होंने धर्मशाला ले मैदान पर 106 रनों की पारी खेली थी। वहीं उन्होंने दूसरी सेंचुरी 2017 में लगाया था। उस समय उन्होंने 118 रन की पारी खेली थी। उसी के अगले साल 2018 में उन्होंने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 शतक लगाया था। इसी के साथ उन्होंने अब तक टी 20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट की कुल 140 पारियों में 3853 रन बनाए हैं।
क्या कोई Rohit Sharma के शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है?
वर्ल्ड क्रिकेट के किसी और खिलाड़ी के बारे में तो नहीं कह सकते मगर भारतीय टीम का ही एक ऐसा खिलाड़ी है। जो भविष्य में उनका रिकॉर्ड तोड़ सकता है। हम बात कर रहे हैं सूर्यकुमार यादव की, जिन्होंने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी 20 डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने कुल 3 टी 20 इंटरनेशनल शतक जड़ रखे हैं। इसमें सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि उन्होंने अब तक मात्र 46 पारियों में यह कारनामा किया है। सूर्या ने टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 46 पारियों में 1675 रन बनाए हैं।
ऐसे में सूर्या बड़े ही जल्द रोहित के इन 4 शतकों की बराबरी कर सकते हैं। या फिर हम ऐसा कहें कि वह रोहित से ज्यादा शतक भी जड़ सकते हैं तो इसमें कोई गलत बात नहीं होगी।