BIHAR BUDGET: नीतीश सरकार ने बजट में दी बंपर सौगात, 8 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी, जानें बड़ी बातें

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्ली: महागठबंधन से नाता तोड़ एनडीए के साथ मिलकर सीएम पद की 9वीं बार शपथ लेने वाली नीतीश सरकार ने बिहार विधानसभा में आज अपना बजट पेशन किया। नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम के साथ वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे सम्राट चौधरी ने अपना पहला बजट पेश कर दिया है।

सरकार का यह बजट 2 लाख 78 हजार 425 रुपये का रहा। बजट पेश के दौरान सदन में विपक्ष ने खूब हंगामा किया। बजट पेश करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बड़ी बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार काम कर रही है और आगे भी यह सब जारी रहेगा।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

बिहार की विकास दर 10.4 फीसदी है। यह पूरे देश में सबसे ज्यादा है। बजट पढ़ने के दौर विपक्षी दलों के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया है। वैसे भी इस बजट में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा पर फोकस रखा गया है।

सरकार ने बताई बिहार की विकास दर

बिहार की नई सरकार में डिप्टी सीएम बने सम्राट चौधरी ने ने बिहार में रहे विकास कार्यों का महिमामंडल किया है। उन्होंने कहा कि बिहार का विकास दर दूसरे राज्यों के काफी आगे है। तेज विकास दर राज्य के लिए गर्व की बात है।

इसके साथ ही कहा कि बिहार का विकास दर 10.4 फीसदी देश में सबसे अधिक है। सकल घरेलू उत्पाद में डेढ़ गुना की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही बिहार में परिवहन और संचार का बजट बढ़ सकता है। परिवहन और संचार का बजट 46,729 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ सामाजिक विकास पर जोर दिया जाएगा।

वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बातें

राज्य के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जीविका के माध्यम से समाज में परिवर्तन की पहल की गई है। राज्य के विकास में जीविका की बड़ी भूमिका है। ग्रामीण हिस्सों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं। सात निश्चय के तहत राज्य का विकास हुआ है राज्य में गरीबी दर में 8 प्रतिशत से अधिक गिरावट दर्ज की गई।

2 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले। देश में पहली बार बिहार में जातीय जनगणना का काम किया गया है। इसके साथ ही दिव्यांग जन को 4 फीसदी शैक्षणिक आरक्षण है। कृषि के क्षेत्र में रिकॉर्ड उत्पादन का लक्ष्य रखा गया।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App