नई दिल्लीः क्रिकेट जगत में इन इन दिनों अब सिर्फ आईपीएल के 17वें सीजन की चर्चा तेजी से चल रही है। आईपीएल के अगले सीजन के लिए मिनी ऑक्शन भी समाप्त हो गया है, जिसमें कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा। ऑक्शन में खिलाड़ियों के इधर-उधर होने से फैंस ने भी पाला बदल लिया है।
दूसरी इस बार आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस के उस फैसले की बहुत चर्चा हो रही है, जिसमें रोहित शर्मा को अचानक कप्तानी से हटाया गया है। इसके बाद से मुंबई इंडियंस को सोशल मीडिया पर भी पहुत विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस ने मुंबई इंडियंस को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर कर दिया है, जो किसी बड़े झटके से कम नहीं है। इतना ही नहीं कुछ क्रिकेटर्स भी ऐसे हैं जिनका मुंबई इंडियंस के फैसले से दिल टूट गया है। इस कड़ी में हम आपको कुछ नाम बताने जा रहे हैं, लेकिन उसके लिए आपको हमारा आर्टिक ध्यान से पढ़ना होगा।
इन खिलाड़ियों का टूटा दिल
मुंबई इंडियंस ने जब रोहित शर्मा को कप्तान से हटाकर हार्दिक पांड्या को कमान सौंपी तो उथल-पुथल मच गई। टीम के तूफानी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को यह फैसला रास नहीं आया, जिसकी नाराजगी सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की।
उन्होंने मुंबई इंडियंस को इस्टाग्राम पर ट्वीटर हैंडल पर अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद बाद टी-20 के बादशाह सूर्य कुमार यादव ने भी दिल टूटने की स्टोरी लगाई। इसके बाद क्रिकेट फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने से सूर्य कुमार यादव शायद खुश नहीं है।
अब आरसीबी के तूफानी गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिल टूटने की इमोजी लगाई है। आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि सिराज तो आरसीबी से खेलते हैं तो भला मुंबई इंडियंस के फैसले से उनका दिल क्यों टूटेगा।
सिराज का क्यों टूटा दिल
मुंबई इंडियंस के फैसले से आरसीबी के तूफान गेंदबाज मोहम्मद सिराज का भी दिल टूटा है। अगले टूर्नामेंट में भी सिराज आरसीबी में खेलेंगे, लेकिन वे रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के फैसले से काफी दुखी हैं। इसकी वजह कि सिराज भारतीय टीम में रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलते हैं, जिन्हें उनका खूब सपोर्ट मिलता है। इसलिए वे रोहित शर्मा से कप्तानी जाने से नाराज हैं।