मुंबई इंडियंस पर टूटा दुखों का पहाड़, यह तूफानी खिलाड़ी शुरुआती मैचों से हुआ बाहर

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024: भारत की धरती पर एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का आगाज होने जा रही है। 22 मार्च को पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाना है, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। आईपीएल शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस को करारा झटका लगा है, जिससे उभरना काफी मुश्किल है। मुंबई इंडियंस के तूफानी बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव चोट के चलते शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम को यह तीसरा बड़ा झटका माना जा रहा है। टीम अब इस नुकसान की भरपाई कैसे करेगी, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। सूर्य कुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर दिल टूटने का एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया फोटो

सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया के ऐप इंस्टाग्राम पर ब्रोकेन शेयर की है। इससे संकेत मिला कि सूर्यकुमार यादव बाहर रह सकते हैं। कुछ देर बाद खबर आई कि टी-20 क्रिकेट के मास्टर 360 डिग्री के नाम से पुकारे जाने वाले सूर्य कुमार को फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला है।

नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) को फिटनेस सर्टिफिकेट देना था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्याकुमार यादव को एनसीए से फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है। सूर्या का फिटनेस टेस्ट अब 21 मार्च को होगा।

इसका मतलब यह है कि अब सूर्या मुंबई इंडियंस का पहला मैच खेलने में सक्षम नहीीं खेल पाएंगे। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 24 मार्च को खेलने उतरेगी।

हार्दिक पांड्या करेंगे कप्तानी

आईपीएल मिनी ऑक्शन 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान चुना था। इसके बाद रोहित शर्मा नाराज बताए गए थे, लेकिन आधिकारिक रूप से उन्होंने कुछ नहीं कहा है। हालांकि, हार्दिक पांड्या ने चुप्पी तोड़ते हुए रोहित शर्मा की तारीफ में कसीदे पढ़े थे। जानकारी के लिए बता दें कि यह पहला मौका होगा, जब मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या कप्तानी करेंगे। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं। अब पूरी टीम की नजरें अगले सीजन पर टिकी हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App