शुभमन गिल का करियर खत्म करने आया 24 साल का तूफानी खिलाड़ी, जल्द होगा टीम में शामिल

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में अब प्रतिभाओं की कमी नहीं है, क्योंकि एक से बढ़कर एक बल्लेबाज और गेंदबाज धाकड़ प्रदर्शन से गर्दा मचाता रहता है। इंडियन क्रिकेट में अब कई ऐसे खिलाड़ी रणजी में परफॉर्मेंस कर रहे हैं, जो टीम में जल्द वापसी कर सकते हैं। इससे कई मौजूदा खिलाड़ियों का पत्ता कटना लगभग तय माना जा रहा है।

आप सोच रहे होंगे कि किस खिलाड़ी की भारतीय टीम से छुट्टी हो सकती है। इस कड़ी में सबसे पहले तो नाम शुभमन गिल का आता है जो भारतीय फैंस को लगातार निराश करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बल्ले से फैंस के साथ-साथ चयनकर्ताओं को खासा निराश किया है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

अब तो ऐसा लगने लगा है कि गिल का वो शॉट कहां चले गए, क्योंकि शुरुआत में उनमें विराट कोहली की छवि नजर आती थी। अब ऐसा नहीं होता नहीं दिख रहा है। आज हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जो शानदार प्रदर्शन कर शुभमन गिल की छुट्टी कर सकता है।

यह खिलाड़ी कर सकते है गिल की छुट्टी

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाजों की सूची में गिने जाने वाले शुभमन गिल का बल्ला काफी खामोश है, जिससे उनके करियर पर सवाल उठने लगे हैं। क्या आपको पता है कि शुभमन गिल की जगह युवा क्रिकेटर्स पृथ्वी शॉ को टीम में मौका दिया जा सकता है।

वैसे तो पृथ्वी शॉ काफी लंबे समय से चोटिल चल रहे हैं, लेकिन उनका इलाज चल रहा । अब वे पूरी तरह स्वस्थ होकर मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने वापसी के बाद अपने पहले मैच में ही शतक जड़ने का काम किया है। माना जा रहा है कि पृथ्वी शॉ जल्द ही टीम में वापसी कर सकते हैं जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। अगर ऐसा हुआ तो फिर पृथ्वी शॉ को बड़ा झटका लगना तय माना जा रहा है।

शुभम गिल ने खराब प्रदर्शन से किया निराश

टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल केवल टेस्ट में नहीं बल्कि टी-20 फॉर्मेट में खराब प्रदर्शन करने का काम कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए 2 मैच की शुरुआती तीन पारियों में वे संघर्ष करते हुए नज़र आए थे। टेस्ट की आखिरी 10 पारियों की बात करें तो उन्होंने 29,2,26,36,10,23,0,4,34,104 रन बनाने का काम किया है।

इसके साथ ही टी-20 की आखिरी 8 पारियों की बात करें तो उन्होंने 3,7,6,77,9,0,8,23 रन बनाए हैं। गिल के अलावा शॉ का हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने छत्तिसगढ़ के खिलाफ खेले जा रहे मैच मे 185 गेंद में 159 रनों को अपने नाम किया है। मुकाबले में 18 चौके के अलावा 3 छक्के लगाने का काम किया है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App