Senior Citizen Tax Rules: क्या 80C की छूट मिलती है Short-Term Capital Gain पर? जानें पूरा नियम

अगर कोई सीनियर सिटीजन शेयर, इक्विटी म्यूचुअल फंड या किसी दूसरी संपत्ति को बेचकर Short-Term Capital Gain (STCG) कमाता है, तो उसके मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या वह Section 80C के तहत मिलने वाली टैक्स छूट का फायदा लेकर इस कमाई पर टैक्स कम कर सकता है। लेकिन, इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि STCG किस चीज को बेचने से हुआ है।