Senior Citizen Savings Scheme (SCSS): ₹20,500 मासिक पेंशन का गणित, जानें निवेश और फायदे

माता-पिता के रिटायरमेंट के बाद उनकी आर्थिक सुरक्षा की चिंता हर संतान को रहती है। ऐसे में सही पेंशन स्कीम में निवेश करके उनके लिए नियमित आय का इंतजाम किया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसी ही शानदार सरकारी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आपके माता-पिता बिना किसी आर्थिक चिंता के हर महीने ₹20,500 तक की नियमित पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। इस सेविंग स्कीम का नाम सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) है।