Sawan 2026: इन 4 राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा, सावन का महीना लाएगा सुख-समृद्धि और आर्थिक लाभ

30 जुलाई 2026 से श्रावण मास का शुभारंभ होने वाला है । सावन का यह पवित्र महीना 28 अगस्त तक रहेगा। इस साल सावन में चार सोमवार व्रत रहने वाले हैं। पूरे महीने शिव मंदिरों में जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और शिवभक्ति का विशेष माहौल रहेगा। ज्योतिषविदों के अनुसार, भगवान शिव को कुछ राशियां विशेष हैं। ऐसे में सावन का महीना इन राशियों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। संभवत: श्रावण मास इन राशियों का गुडलक लेकर आ सकता है।