Sawan 2026: पूरे महीने व्रत रखने के नियम, संकल्प विधि और खान-पान की पूरी जानकारी

हिंदुओं की आस्था का खास महीना सावन इस साल 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस महीने में श्रद्धालु भगवान शिव की उपासना करते हैं और व्रत रखते हैं। वैसे तो ज्यादातर श्रद्धालु सिर्फ सावन सोमवार के ही व्रत रहते हैं, लेकिन कुछ भक्त ऐसे भी हैं जो इस महीने के पूरे 30 दिन व्रत रहते हैं। कहते हैं, जो भी व्यक्ति पूरे सावन माह व्रत रहकर भगवान शिव की विधि-विधान पूजा करता है, उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। चलिए, जानते हैं इस कठोर व्रत को रखने के नियम क्या हैं।